जगदलपुुर : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 7 फरवरी को छत्तीसगढ़ प्रवास पर रहेंगे। वे शनिवार रात रायपुर पहुंचेंगे। अगले दिन रविवार को नक्सलवाद की स्थिति को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक करेंगे। इसके बाद अमित शाह बस्तर के लिए निकलेंगे जहां वे बस्तर पंडुम महोत्सव के समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे।अमित शाह का दौरा ऐसे समय हो रहा है जब केंद्र सरकार की तरफ से तय की गई 31 मार्च 2026 की नक्सलवाद समाप्ति की तय की गई समय सीमा नजदीक आ चुकी है। स्वयं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने इस समय सीमा का सार्वजनिक ऐलान किया था। छत्तीसगढ़ सहित नक्सल प्रभावित इलाकों में सुरक्षाबल लगातार अभियान चला रहे हैं। अब नक्सलवाद समाप्ति की तय की गई समय सीम में करीब दो महीने का ही समय बाकी है। ऐसे में अमित शाह का छत्तीसगढ़ प्रवास नक्सल विरोधी अभियानों की दिशा और आगे की रणनीति के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है।केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के तय कार्यक्रम के अनुसार, वे 7 फरवरी को रायपुर पहुंचेंगे। इस दौरान वे छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद को लेकर एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक करेंगे। जिसे अधिकारी 31 मार्च की डेडलाइन से पहले की अंतिम सुरक्षा समीक्षा के तौर पर देख रहे हैं। अमित शाह की यह बैठक राज्य और केंद्र की सुरक्षा एजेंसियों के लिए बेहद निर्णायक मानी जा रही है। बैठक में छत्तीसगढ़, तेलंगाना, महाराष्ट्र और ओडिशा से जुड़े नक्सल प्रभावित इलाकों की सुरक्षा स्थिति, ऑपरेशन की प्रगति और इंटेलिजेंस इनपुट्स पर चर्चा होने की संभावना है। खासतौर पर बस्तर संभाग में चल रहे एंटी-नक्सल ऑपरेशनों की समीक्षा इस बैठक का प्रमुख एजेंडा रहेगा।राज्य स्तर पर अमित शाह के दौरे को लेकर प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां पहले ही तैयारियों में जुटी हैं। रायपुर में प्रस्तावित बैठक को लेकर केंद्रीय अर्धसैनिक बलों, राज्य पुलिस और इंटेलिजेंस एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे। माना जा रहा है कि इस बैठक के बाद नक्सल प्रभावित इलाकों में ऑपरेशन और ज्यादा तेज किए जा सकते हैं।—————
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal