Asaduddin Owaisi Statement : ऑल इंडिया मजलिस-एइत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने वक्फ कानून और असहिष्णुता के मुद्दे पर केंद्र की मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने नए वक्फ (संशोधन) विधेयक को ‘मुसलमानों को बर्बाद करने वाला कानून’ करार देते हुए कहा कि यदि उनकी पार्टी के सांसद संसद में होते तो सरकार यह कानून लाने की हिम्मत नहीं कर पाती।ओवैसी ने यह भी आरोप लगाया कि इस कानून का मकसद मुसलमानों की मस्जिदों, दरगाहों और खानकाहों को नुकसान पहुंचाना है। उन्होंने सवाल किया, “यह कानून बनाकर किसका नुकसान किया जा रहा है?” साथ ही कहा कि इससे सिर्फ मुसलमानों की धार्मिक संस्थाओं को खतरा है।मोदी सरकार पर हमला और वक्फ कानूनसंघरेड्डी जिले में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए ओवैसी ने कहा, “अगर भारत की संसद में मैं, अख्तरुल इमान और इम्तियाज जलील मिलकर होते, तो शायद नरेंद्र मोदी यह काला वक्फ कानून नहीं ला सकते थे।” उन्होंने सरकार के इस कदम को मुसलमानों के विरुद्ध बताया और आरोप लगाया कि यह कानून मुसलमानों के धार्मिक स्थलों को नुकसान पहुंचाने के लिए लाया गया है।असहिष्णुता और मॉब लिंचिंग पर चिंतादेश में बढ़ती असहिष्णुता और मॉब लिंचिंग की घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए ओवैसी ने कहा कि इन हालात से मायूस होने की जरूरत नहीं है। उन्होंने त्रिपुरा में मस्जिदों को नुकसान पहुंचाने की घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि हमें अपने हौसले बुलंद रखने हैं और लोकतांत्रिक तरीकों से इन हालात का मुकाबला करना है।महाराष्ट्र में अपनी पार्टी की बढ़ती ताकत का हवाला देते हुए ओवैसी ने कहा कि जब 125 नगरसेवक उनकी पार्टी के चुने गए, तो विपक्षी दल परेशान हो गए। उन्होंने नागपुर में मिली जीत का जिक्र करते हुए कहा कि जहां बीजेपी का मुख्यालय है और जिसे ‘बी टीम’ कहा जाता है, वहां से भी 6 पार्षद जीतकर दिखा चुके हैं। उन्होंने कहा, “हमने दिखाया है कि मजलिस यहां भी मजबूत होगी।”अपने विरोधियों की तरफ से उन्हें देश विरोधी कहा जाने पर ओवैसी ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि लोग उन्हें जिन्ना से जोड़ते हैं, लेकिन वह ऐसा नहीं हैं। उन्होंने स्पष्ट किया, “मैं वो नहीं हूं, जिसने हिंदुस्तान का बंटवारा किया और पाकिस्तान चला गया। मुझे इस वतन से मोहब्बत है और हमेशा रहेगी।” उन्होंने कहा कि उनकी लड़ाई देश से नहीं, बल्कि उन ताकतों से है जो मुसलमानों और दलितों का हक छीनती हैं।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal