Sunday , February 1 2026

विधायक डा. नीरज बोरा ने लायंस ब्लड बैंक को भेंट की एंबुलेंस

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। लखनऊ उत्तर क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए विधायक डा. नीरज बोरा ने विधान मण्डल क्षेत्रीय विकास निधि से लायंस ब्लड बैंक को एंबुलेंस प्रदान किया। इस एंबुलेंस के उपलब्ध होने से रक्तदान, रक्त संग्रह एवं आपूर्ति व्यवस्था के साथ-साथ आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं का संचालन अधिक प्रभावी ढंग से किया जा सकेगा।

रविवार को सीतापुर रोड स्थित होटल रेवांता परिसर में आयोजित कार्यक्रम में विधायक डा. नीरज बोरा ने कहा कि मानव सेवा सर्वोपरि है और सुदृढ़ आपातकालीन चिकित्सा सुविधाएँ अनेक अमूल्य जीवन बचाने में सहायक सिद्ध होती हैं। उन्होंने कहा कि सरकार जनस्वास्थ्य से जुड़ी आधारभूत सुविधाओं के विस्तार एवं सशक्तिकरण को प्राथमिकता दे रही है और भविष्य में भी स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे। 

इस अवसर पर लायंस ब्लड बैंक के पदाधिकारियों के साथ ही लायन्स क्लब के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन राम चंद्र मिश्र, लायन मुकेश जैन, लायन परमजीत सिंह, लायन दलजीत सिंह, लायन विनीत श्रीवास्तव, लायन अशोक कुमार गौतम, लायन आनंद अरुणेश, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि आदि उपस्थित रहे।