Sunday , February 1 2026

पत्नी से प्रेम सबंधों के कारण की थी दोस्त की हत्या, आराेपित गिरफ्तार

शाहजहांपुर : उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर जिले के अल्हागंज थाना क्षेत्र स्थित पंचायत भवन में मिले युवक के शव और हत्या का पुलिस ने रविवार को खुलासा कर दिया है। प्रेम सबंधों के चलते उसकी हत्या हुई थी और हत्यारा कोई और नहीं उसका दोस्त निकला।अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण भंवरे दीक्षा अरुण ने रविवार को बताया कि अल्हागंज थाना क्षेत्र के गांव रावतपुर निवासी कमलेश उर्फ कल्लू (17) का शव शनिवार सुबह पंचायत भवन के बरामदे में पड़ा मिला था। कमलेश के सिर और चेहरे पर चाेटाें के निशान थे, जिससे आशंका जताई गई कि किसी वस्तु से प्रहार कर उसकी हत्या की गई थी। पिता जितेन्द्र ने बेटे कमलेश की हत्या का आराेप लगाते हुए अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया।एएसपी ने बताया कि मामले की जांच में जुटी पुलिस ने सबूतों के आधार पर गांव के अनीस को शनिवार की देर शाम गिरफ्तार कर पूछताछ की गई। अनीस ने पुलिस को बताया कि कमलेश उसकी पत्नी से मिलता-जुलता था। उसने कमलेश को मोबाइल पर उसकी पत्नी से बातचीत करते हुए और प्रेम संबंध बनाते देख लिया था। जिसके बाद उसने कमलेश को ठिकाने लगाने की योजना बनाना शुरू कर दिया था। गुरुवार की शाम मौका मिलते ही वह कमलेश को घर से बुलाकर पंचायत भवन ले गया, जहां उसने डंडे से प्रहार कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने अनीस की निशादेही पर वो डंडा भी बरामद कर लिया, जिसे उसने हत्या करने के बाद तालाब में फेंका था। पुलिस ने आराेपित काे गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। —————