Wednesday , September 9 2026

महर्षि यूनिवर्सिटी : गणतंत्र के रंग, उत्तर प्रदेश के संग कार्यक्रम में दिखी देशभक्ति

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। महर्षि यूनिवर्सिटी ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (MUIT), लखनऊ परिसर में गणतंत्र दिवस एवं उत्तर प्रदेश दिवस–2026 के अवसर पर “गणतंत्र के रंग, उत्तर प्रदेश के संग” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूरे परिसर में देशभक्ति, सांस्कृतिक चेतना और एकता का वातावरण देखने को मिला।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मेजर अशोक कुमार सिंह (केसी, एसएम, एनएए) रहे। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. गिरीश छिमवाल डीन अकादमिक्स डॉ. नीरज जैन, डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. विकास शुक्ला, परीक्षा नियंत्रक के.के. शुक्ला  सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का आयोजन विश्वविद्यालय की सांस्कृतिक एवं साहित्यिक समितियों द्वारा आईक्यूएसी के सहयोग से किया गया, जिसकी संयोजक डॉ. रुपम सिंह रहीं। कार्यक्रम का सफल संचालन एवं समन्वय डॉ. विजय श्रीवास्तव, डॉ. मनोज कुमार सिंह एवं डॉ. मधु गुप्ता द्वारा किया गया।

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने कविता पाठ, पोस्टर प्रदर्शनी एवं भाषणों के माध्यम से उत्तर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, ऐतिहासिक गौरव एवं सामाजिक विविधता को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। छात्रों की रचनात्मक प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम की सफलता में विश्वविद्यालय के शिक्षकगण, समिति सदस्य एवं स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा। अंत में मुख्य अतिथि द्वारा विद्यार्थियों के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए उन्हें राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया।