Tuesday , October 14 2025

श्रीराम राज्याभिषेक संग तीन दिवसीय रामलीला के मंचन का समापन


लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)।पर्वतीय महापरिषद भवन, गोमती नगर में चल रहे तीन दिवसीय रामलीला का समापन हो गया। अन्तिम दिन सोमवार को शबरी प्रसंग, राम सुग्रीव मैत्री, सीता की खोज, लक्ष्मण शक्ति, कुम्भकर्ण वध, मेघनाद वध, राम रावण युद्ध, रावण वध, श्रीराम राज्याभिषेक आदि प्रसंग के दृश्य प्रस्तुत किये गये।

तृतीय दिवस कार्यक्रम का शुभारम्भ बतौर मुख्य अतिथि मौजूद महापौर सुषमा खर्कवाल ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान शहर की विभिन्न रामलीला समितियों एवं संगठनों के पदाधिकारी बतौर विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे। रामलीला समिति के अध्यक्ष गोविन्द सिंह बोरा एवं महासचिव रमेश चन्द्र उपाध्याय ने सभी अतिथियों को रामनामी पट्ट पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में पर्वतीय महपरिषद के अध्यक्ष गणेश चन्द्र जोशी, महासचिव महेन्द्र सिंह रावत, संयोजक केएन चंदोला सहित अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। 

इस अवसर पर रामलीला समिति के संरक्षक प्रो0 आरसी पन्त, हरीश काण्डपाल, पीसी पन्त, टीडी पपनै, एसबी बोस, गिरीश चन्द्र कोठारी, तारा सिंह बिष्ट, प्रेम सिंह,  एनके उपाध्याय, प्रकाश भट्ट, बीसी खर्कवाल, गोविन्द सिंह बोरा, ख्याली सिंह कड़ाकोटी, कमल सिंह नेगी, पुष्कर सिंह नयाल, नरेंद्र सिंह फर्त्याल, त्रिभुवन सिंह बोरा, रमेश चन्द्र उपाध्याय, हरीश चंद्र जोशी, पूरन सिंह बिष्ट, विद्या प्रसाद पाठक, हेमंत सिंह गड़िया, आनंद सिंह कपकोटी, बलवंत वांणगी, तारा दत्त काण्डपाल, हुकुम सिंह रावत, उमेश सिंह कैड़ा, जयपाल सिंह नेगी, केएस बोरा, हरीश चन्द्र जोशी, पूरन सिंह बिष्ट, उमेश कैड़ा, जगत सिंह कार्की, नारायण सिंह नेगी, खजान सिंह नेगी, मनीष उपाध्याय, त्रिलोक सिंह नेगी, वीरेंद्र सिंह बिष्ट, जितेंद्र सिंह नेगी, कमल सिंह भाकूनी, दयाल सिंह रावत, नवीन जोशी, रंजीत सिंह रावत, दीप चन्द पंत, एमपी ओली, नवीन सिंह बिष्ट, रवीन्द्र सिंह बिष्ट, सहित अनेक लोग उपस्थित थे।