लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। नेटफ्लिक्स की भव्य एनिमेटेड सीरीज़, कुरुक्षेत्र का ट्रेलर रिलीज़ हो गया है। इस सीरीज़ में महाभारत की अमर कहानी 18 योद्धाओं की दृष्टि से दिखाई गई है, जो नैतिक द्वंद, निर्णयों की कशमकश और नियमित चक्र में फंसे हैं, जिसने इतिहास की दिशा बदल दी। यह महाकाव्य भगवान कृष्ण के इन शब्दों पर आधारित है कि, ‘‘इस युद्ध में ना कोई मित्र है, ना कोई शत्रु’’। 10 अक्टूबर को पहला सीज़न शुरू होने जा रहा है।
कुरुक्षेत्र भारत के सबसे महान धर्मयुद्ध की कहानी है, जो परिवार को परिवार के खिलाफ खड़ा कर देता है। यह सीरीज़ आंतरिक संघर्षों, व्यक्तिगत टकराव और इस युद्ध की भारी कीमत को दिखाती है। अर्जुन की पीड़ादायक कशमकश से लेकर न्याय के लिए द्रौपदी की शपथ, सत्ता के पीछे दुर्योधन के जुनून से लेकर भीष्म पितामह के बौद्धिक ज्ञान तक, इस एनिमेटेड सीरीज़ में विभिन्न पीढ़ियों की भावनाओं और दुविधाओं को दिखाया गया है, जो सभी दर्शकों को पसंद आएगी।

इसकी रचना और परिकल्पना अनु सिक्का ने की है। इसका निर्माण टिपिंग पॉईंट ने आलोक जैन, अनु सिक्का और अजीत अंधारे के मार्गदर्शन में किया है। इसमें कहानी और निर्देशन उजान गांगुली की हैं तथा इसे हाईटेक एनिमेशन की प्रतिभाशाली टीम ने बनाया है। कुरुक्षेत्र में महान कवि गुलजार के गीत हैं, जिनके दिल को छू लेने वाले शब्दों ने कहानी को गहराई और भावनाओं में पिरो दिया है।
आकर्षक विज़्युअल और दिलचस्प संगीत के साथ कुरुक्षेत्र महाभारत की अमर कहानी को नए और प्रभावशाली रूप में पेश कर रही है, जो दर्शकों को इस महाकाव्य का बिल्कुल नया एहसास प्रदान करेगी।