लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। तार एवं केबल विनिर्माता और सबसे तेज़ी से वृद्धि दर्ज करती एफएमईजी कंपनियों में से एक, पॉलीकैब इंडिया लिमिटेड ने पॉलीकैब सम्मान समारोह 2025-26 का आयोजन किया। इस पहल के तहत देश के इलेक्ट्रीशियन समुदाय के अमूल्य योगदान के लिए उनका सम्मान किया जाता है। पॉलीकैब में उन लोगों का सम्मान करने में विश्वास करते हैं जो हमारे घर में रोशनी तथा जीवन में ऊर्जा लाते हैं और वे हैं, हमारे इलेक्ट्रीशियन।
यह सम्मान समारोह सिर्फ एक आयोजन भर नहीं, बल्कि यह साल भर की यात्रा के समापन का मौका था। जिसमें कई तरह के जुड़ाव कार्यक्रम, कौशल-निर्माण के अवसर और कल्याणकारी उपाय शामिल थे। पॉलीकैब ने 6,000 से अधिक इलेक्ट्रीशियनों को व्यापक चिकित्सा बीमा प्रदान किया है। जिससे यह सुनिश्चित होता है कि उन्हें और उनके परिवारों को ज़रूरत के समय बेहतर स्वास्थ्य सेवा तथा वित्तीय सुरक्षा मिले।
पॉलीकैब के कार्यकारी अध्यक्ष और मुख्य व्यवसाय अधिकारी (बी2सी) इशविंदर सिंह खुराना ने कहा, “पॉलीकैब सम्मान समारोह, न केवल इलेक्ट्रीशियनों की व्यावसायिक उपलब्धियों का, बल्कि उनके परिवारों के समर्थन का भी सम्मान करता है। इलेक्ट्रीशियन भारत की प्रगति के मूक प्रेरक हैं। यह पहल उनके समर्पण का सम्मान करने, उनके कौशल निर्माण और कल्याण में निवेश करने और देश के विद्युतीकरण के सफर को गति देने में उनकी अमूल्य भूमिका के प्रति आभार व्यक्त करने का हमारा तरीका है।”
लखनऊ के इलेक्ट्रीशियन, ओम प्रकाश मौर्य ने कहा, “पॉलीकैब एकमात्र ऐसी कंपनी है जो इलेक्ट्रीशियनों को सचमुच महत्व देती है। हमारे साथ परिवार के सदस्य जैसा व्यवहार करती है और हमारी कड़ी मेहनत का आदर करती है। सम्मान समारोह में अपनी पत्नी के साथ सम्मानित होना यादगार मौका था।”
यह सम्मान समारोह मुंबई, दिल्ली, लखनऊ, वाराणसी, हैदराबाद, पुणे, सूरत, चंडीगढ़ और इंदौर जैसे भारत के प्रमुख शहरों में आयोजित किया जा रहा है। पॉलीकैब ज़मीनी स्तर की प्रतिभाओं को सम्मानित कर और मज़बूत सामुदायिक संबंध को बढ़ावा देकर, विद्युत (इलेक्ट्रिकल) कार्यबल के उत्थान तथा भारत के विद्युतीकरण के सफर की रीढ़ को मज़बूत करने के लिए प्रतिबद्ध है।