गाजियाबाद (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। सैल्यूट तिरंगा राष्ट्रवादी संगठन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में संगठन के विस्तार को लेकर प्रदेश एवं राष्ट्रीय पदाधिकारियों की उपस्थिति में चर्चा हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश झा ने संगठन द्वारा आज तक किए गए महत्वपूर्ण कार्यों की चर्चा की। राष्ट्रीय संगठन महामंत्री पोखरियाल ने कहाकि राष्ट्र धर्म से बढ़कर कोई धर्म नहीं है, सनातन संस्कृति ही भारत को विश्वगुरु के पद पर आसीन कर सकती है।

राष्ट्रीय महामंत्री रवि चिकारा नें कहाकि आज महाराष्ट्र की भूमि में सैल्यूट तिरंगा संगठन अनेक राष्ट्रवादी कार्य कर रहा है। उत्तर प्रदेश अध्यक्ष रोमी चौधरी ने कहा कि महिला मोर्चा, युवा मोर्चा का पूरे प्रदेश में संगठन तैयार किया जा रहा है। प्रयागराज के महाकुंभ में राष्ट्रध्वज तिरंगा स्थायी रूप से स्थापित किया गया।

कार्यक्रम आयोजक ब्रजपाल तेवतिया को सैल्यूट तिरंगा संगठन का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया। उन्होंने कहा कि उन्हें आजाद हिंद बोस के परिवार में जन्म लेने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। वे ख़ुद भी अपना जीवन राष्ट्र की सेवा में अर्पित करना चाहते हैं। कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश झा, राष्ट्रीय महामंत्री संगठन सच्चिदानंद, राष्ट्रीय महामंत्री रवि चिकारा, उत्तर प्रदेश अध्यक्ष रोमी चौधरी, संजीव शर्मा, विजय चौधरी आदि लोग उपस्थित थे।