लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट एवं प्रगति इवेंट के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित लक्ष्मणपुर अवध महोत्सव 2024 में कई राज्यों के स्टॉल लगाए गए हैं। कालीन, क्रोकरी, फर्नीचर के साथ-साथ सभी उपयोगी वस्तु उपलब्ध है। वहीं फूड ज़ोन में लोग लजीज व्यंजनों का लुत्फ उठा रहे है।
सांस्कृतिक मंच पर द्वितीय संध्या को ऐमन जावेद फारूकी एंड ग्रुप द्वारा बॉलीवुड सॉन्गस का शानदार कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। जिसमें कैरीओके पर भजन एवं गीतों से समा बांध दिया। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से हुई, जिसे सार्थक, विक्रांत एवं राहुल ने प्रस्तुत किया। ऐमन जावेद फारुकी ने सत्यम शिवम सुंदरम से पूरा माहौल भक्तिमय बना दिया।
बाल गायिका ऐमन जावेद फारूकी ने दम मारो दम से लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियों से माहौल बेहद खुशनुमा होता रहा। अदिति वर्मा ने अक्सर इस दुनिया में, आकाश सिंह सूर्यवंशी ने आने से उसके आए बहार, अदिति ठाकुर ने लग जा गले, मोहम्मद मुजीब ने गिटार पर मैशअप प्रस्तुत किया। बेहतरीन गीतों से संगीत की शाम सजी रही।
राहुल धीमन, सार्थक, विक्रांत आदि ने सभी का मन मोह लिया। ऐमन जावेद फारूकी और आकर्ष सिंह सूर्यवंशी ने पत्ता पत्ता बूटा बूटा से समा बांध दिया। देश को समर्पित करते हुए ऐमन जावेद फारूकी और ग्रुप ने हर करम अपना करेंगे ए वतन तेरे लिए से लोगों को भावविभोर कर दिया।
महोत्सव में एडीसीपी दक्षिणी राजेश कुमार यादव, इंस्पेक्टर अंजनी कुमार मिश्रा सहित पुलिस टीम ने संस्था के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह एवं उपाध्यक्ष एनबी सिंह के साथ महोत्सव का भ्रमण किया।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal