रामनवमी पर इन्दिरा नगर में निकलेगी प्रभु श्रीराम की भव्य शोभा यात्रा

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। श्री राम जन्मोत्सव समिति के तत्वावधान में रामनवमी के अवसर पर बुधवार को इंदिरा नगर ए ब्लॉक से मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। श्री राम जन्मोत्सव समिति के संरक्षक एवं उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता एवं समिति के अध्यक्ष शशिकांत शर्मा, महामंत्री संजीव गर्ग ने बताया कि शोभा यात्रा दोपहर 3 बजे इंदिरा नगर ए ब्लॉक से शुरु होकर लेखराज मार्केट अयोध्या रोड, मारुतिपुरम, भूतनाथ मार्केट, शालीमार चौराहा, मीना मार्केट होते हुए अपने उद्गम स्थल पर पूर्णता को प्राप्त करेगी। 

शोभा यात्रा में महिलाएं, पुरुष, वृद्ध जन, बालक, बालिकाएं, व्यापारी शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि शोभा यात्रा में सजीव झांकियां भी होगी और हनुमान जी के वेश में भक्ति भजनों पर नृत्य भी करेंगे। शोभा यात्रा में हाथी घोड़े उठ भी शामिल होंगे तथा जगह-जगह पर व्यापारियों एवं नागरिकों द्वारा शोभा यात्रा का स्वागत किया जाएगा। शशिकांत शर्मा ने बताया इसके बाद भंडारे का भी आयोजन होगा।