Friday , September 20 2024

डॉ. सूर्यकान्त को बुद्धिस्ट मानवीय एवार्ड से किया सम्मानित

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. सूर्यकान्त को बुद्धिस्ट मानवीय एवार्ड से गांधी पीस फाउडेशन नेपाल की एक प्रतिष्ठित संस्थान द्वारा सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार डॉ. सूर्यकान्त को उनके द्वारा चिकित्सकीय तथा समाजिक सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु प्रदान किया गया है। नेपाल की यह संस्थान एक गैर-धार्मिक, गैर-राजनीतिक सामाजिक, गैर-सरकारी संगठन है जो शांति, समृद्धि और सतत विकास के लिए समर्पित है। इसका दृष्टिकोण ’’वसुधैव कुटुंबकम’’ अर्थात पूरी दुनिया एक परिवार है। इस संस्था का मिशन गरीब तथा आदिवासी लोगों की मदद भी करना है। 

हाल ही में डॉ. सूर्यकान्त को ’’डॉक्टर ऑफ साइंस (डी.एस.सी.)’’ की (मानद उपाधि) से भी सम्मानित किया जा चुका है। उन्होंने 29 जुलाई 2023 को नई शिक्षा नीति की तीसरी वर्षगांठ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जारी की गई हिंदी की 100 पुस्तकों में से 2 हिंदी पुस्तकों का भी योगदान दिया है।