लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। बक्शी का तालाब स्थित एसआर ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन में शुक्रवार शाम कोरियन के-पाप संगीतकार द्वारा ओरा के साथ एक म्यूज़िक कॉन्सर्ट आयोजित किया गया। अयोध्या की राजकुमारी सूरी रत्ना ने 2000 वर्ष पूर्व दक्षिण कोरिया जाकर किम सु रो से विवाह कर लिया था और एक नया राजवंश स्थापित किया था। भारत एवं दक्षिण कोरिया के बीच में 50 वर्ष राजनीतिक संबंध स्थापित होने पर वर्षगांठ के रूप में मनाया जा रहा है। जिसके उपलक्ष्य में दक्षिण कोरिया एवं भारतीय संगीतकार दोनों सभ्यताओं के बीच में सांस्कृतिक आदान-प्रदान हेतु देश में एवं उत्तर प्रदेश में पर्यटन विकास विभाग के सहयोग के साथ इस संगीत सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।




यह कॉन्सर्ट उत्तर प्रदेश टूरिज्म मंत्रालय एवं एसआर ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन के सहयोग से कराया गया। जिसमें कई कोरियन संगीतकारों ने प्रतिभाग किया और अपनी भाषा में कई तरह के पॉप, लोक संगीत को गाया। एसआर ग्रुप के चेयरमैन व भाजपा एमएलसी पवन सिंह चौहान ने सभी लोगों का पूरे खुले मन से स्वागत किया और कोरियन कलाकारों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।