Wednesday , November 25 2026

पंजाब नैशनल बैंक राजभाषा कीर्ति के प्रथम पुरस्कार से सम्मानित

 

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे डेस्क)। हिंदी दिवस समारोह एवं तृतीय अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन- 2023 में पंजाब नैशनल बैंक को राजभाषा के उत्कृष्ट कार्यान्वयन के लिए वर्ष 2022-23 का राजभाषा कीर्ति प्रथम पुरस्कार तथा बैंक की गृह पत्रिका पीएनबी प्रतिभा को वर्ष 2022-23 का राजभाषा कीर्ति द्वितीय प्रदान किया गया। यह पुरस्कार केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय कुमार मिश्रा और राज्य सभा के उप सभापति हरिवंश नारायण सिंह के करकमलों से बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी अतुल कुमार गोयल ने ग्रहण किया।