Saturday , July 27 2024

SR GLOBAL SCHOOL : स्टूडेंट्स ने देखा ऐतिहासिक क्षण का सीधा प्रसारण, मनाया जश्न

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। बख्शी तालाब स्थित एसआर ग्लोबल स्कूल में बुधवार को चंद्रयान-3 का सीधा प्रसारण लगभग 300 छात्र छात्राओं ने एक साथ मिलकर देखा। इस दौरान संस्थान के चेयरमैन व एमएलसी पवन सिंह चौहान एवं प्रधानाचार्य सीपी ओझा सीमा सिंह राठौड़ एवं समस्त फैकेल्टी एवं स्टाफ भी मौजूद रहे।

यह कार्यक्रम 5:20 बजे स्टार्ट हुआ रोवर और लैंडर की जानकारी एवम हीलियम 3 की और चंद्रयान 3 के चंद्रमा पर सफलतापूर्वक साउथ पोल पर पदार्पण करने पर छात्रों के हर्ष और उल्लास के साथ समाप्त हुआ। छात्र-छात्राओं ने भारत माता की जय, वंदे मातरम और अपने भारतीय वैज्ञानिकों की सफलता पर उनको धन्यवाद दिया।

एस आर ग्रुप संस्था के चेयरमैन पवन सिंह चौहान ने कहाकि हमारे छात्र आगे चलकर इसरो जैसी बड़ी आर्गेनाइजेशन में जाकर अपनी सर्विसेज दे सकते हैं। वह इंजीनियर बन सकते हैं वह डॉक्टर बन सकते हैं और अपने देश के लिए बहुत से महत्वपूर्ण कार्य कर सकते हैं।