लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सेवा सुशासन एवं गरीब कल्याण के नौ वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा 30 से मई चलाए जा रहे महा जनसम्पर्क अभियान, सम्पर्क से समर्थन एवं घर-घर सम्पर्क अभियान तथा मण्डलश: टिफिन बैठक की अवधि को 18 जुलाई तक बढा दिया गया है। इन अभियानों को लोकसभा में और गति प्रदान करने के लिए अवध क्षेत्र निराला नगर में क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्र ने बैठक कर, रणनीतिक दिशा निर्देश जारी किया। वहीं टिफिन बैठक को लेकर इन अभियानों की लोकसभावार समीक्षा भी की गई।
क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्र ने कहाकि एक माह से चल रहे इन अभियानों में लोकसभा वार 1000 अति विशिष्ट व्यक्तियों को सूचीबद्व कर जनपद के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को उनसे सम्पर्क करने के लिए कहा गया था ये अवधि बढा दी गयी है। सभी क्षेत्रीय पदाधिकारियों से उन्होने आह्वान किया कि आप लोगो को जो लोकसभा आवंटित किया गया है उसकी अद्तन चिन्ता कर लें और समय से पूर्व ये कार्यक्रम सफल हो जाए।

क्षेत्रीय अध्यक्ष ने पदाधिकारियों की टिफिन बैठक में तीनों अभियानों की समीक्षा की। क्षेत्रीय मीडिया सह प्रभारी आकाश मिश्र मोंटी ने बताया कि उक्त अवसर पर अवध क्षेत्र महा जनसम्पर्क अभियान संयोजिका, क्षेत्रीय महामंत्री नीरज वर्मा, सह संयोजक, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राहुल राज रस्तोगी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजीव मिश्रा, डा. श्वेता सिंह, अमित गुप्ता, जितेन्द्र सिंह, क्षेत्रीय मंत्री कमलेश श्रीवास्तव, संजय गुप्ता, विनोद कुमार, मणीन्द्र पाण्डेय, राजकिशोर मौर्या, विकास सिंह, दिलीप यादव, कोषाध्यक्ष सूरज श्रीवास्तव, कार्यालय प्रभारी अखिलेश त्रिपाठी, कार्यालय मंत्री डा. विमल सिंह, सोशल मीडिया संयोजक आयुष बाजपेयी, सह संयोजक मनोज त्रिवेदी उपस्थित रहें।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal