Wednesday , November 4 2026

रियल एस्टेट क्षेत्र में योगदान के लिए कुणाल सेठ को हुरुन इंडिया का सम्मान

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। शालीमार ग्रुप के निदेशक कुणाल सेठ को रियल एस्टेट क्षेत्र में उनके नेतृत्व और योगदान के लिए हुरुन इंडिया की ओर से आयोजित इंडिया रियल एस्टेट लीडरशिप कॉन्क्लेव एंड एक्सीलेंस अवॉर्ड्स 2026 में सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनके नेतृत्व, दूरदृष्टि और बेहतर काम करने की लगातार कोशिश को दर्शाता है। शालीमार ग्रुप के लिए यह एक महत्वपूर्ण उपलब्धि और गर्व का अवसर है।

इस सम्मान पर कुणाल सेठ ने कहा, “यह सम्मान मेरे लिए बेहद खास है। यह शालीमार ग्रुप की पूरी टीम की मेहनत, विश्वास और लगातार बेहतर काम करने की सोच का सम्मान है। हम हमेशा ऐसे प्रोजेक्ट तैयार करने की कोशिश करते हैं, जो लोगों के लिए उपयोगी हों और आने वाले समय की जरूरतों को ध्यान में रखें। यह सम्मान हमें आगे और बेहतर काम करने की प्रेरणा देता है।”