लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। टायर प्रौद्योगिकी कंपनी मिशेलिन ने भारत में अपने नवीनतम प्रीमियम टायर मिशलिन प्रिमसी 5 के लॉन्च की घोषणा की। सेडान और एसयूवी के लिए विशेष रूप से विकसित यह नया टायर मिशेलिन की भारत यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। प्रिमसी 5 भारत में निर्मित मिशेलिन का पहला पैसेंजर कार टायर भी है।
दैनिक यातायात की चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए मिशलिन प्रिमसी 5 विकसित किया गया है। इसमें मिशलिन की अत्याधुनिक ट्रेड पैटर्न तकनीक के साथ नई पीढ़ी के रबर कंपाउंड का उपयोग किया गया है। कंपनी का दावा है कि इससे टायर की सुरक्षा, सड़क पर पकड़ और वाहन पर नियंत्रण बेहतर होता है। साथ ही, यात्रियों को अधिक आरामदायक सफर का अनुभव मिलता है और ऊर्जा दक्षता में भी सुधार होता है। यह टायर पेट्रोल, डीजल, हायब्रिड और इलेक्ट्रिक यह सभी प्रकार के यात्री वाहनों के लिए उपयुक्त है। मिशलिन प्रिमसी 5 का अनावरण चेन्नई में आयोजित समारोह में किया गया।
इस अवसर पर मिशलिन इंडिया के प्रबंध निदेशन शांतनु देशपांडे ने कहा, “भारत में प्रीमियम वाहनों का बाजार तेजी से बदल रहा है। सेडान, एसयूवी और इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए सुरक्षित, टिकाऊ तथा उच्च गुणवत्ता वाले टायरों की मांग लगातार बढ़ रही है। मिशलिन प्रिमसी 5 का निर्माण भारत में किया गया है और इसका शुभारंभ हमारे लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। यह भारतीय ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करने की हमारी प्रतिबद्धता का प्रमाण है। इस टायर का परीक्षण देश में सबसे अधिक उपयोग किए जाने वाले वाहनों पर किया गया है। साथ ही, इसकी तुलना प्रमुख प्रतिस्पर्धी उत्पादों से की गई है और एक स्वतंत्र संस्था द्वारा इसकी गुणवत्ता का प्रमाणीकरण भी कराया गया है।”
उन्होंने कहा, “भारत मिशलिन समूह के लिए तेजी से विकसित होता हुआ एक महत्वपूर्ण बाजार है। जैसे-जैसे हम देश में अपने रिटेल नेटवर्क का विस्तार कर रहे हैं और अपने विनिर्माण तथा सेवा तंत्र को और मजबूत बना रहे हैं, हमारा उद्देश्य विश्वस्तरीय मोबिलिटी समाधान ग्राहकों तक और अधिक सुलभ बनाना है, साथ ही भारत की विनिर्माण महत्वाकांक्षाओं को भी मजबूती प्रदान करना है।”
सुरक्षा और दीर्घायु: मिशलिन के अनुसार, प्रिमसी 5अपनी श्रेणी के अन्य टायरों की तुलना में गीली सड़कों पर अधिक प्रभावी ब्रेकिंग प्रदर्शन देता है। नया टायर होने पर वाहन के रूकने की दूरी प्रतिस्पर्धी टायरों की तुलना में 8 मीटर तक कम रहती है, जबकि घिस जाने पर भी यह अंतर 9 मीटर तक बना रहता है। सूखी सड़कों पर भी वाहन की रूकने की दूरी 4 मीटर तक कम होने का दावा किया गया है। इसमें एवरट्रेड और एवरग्रिप तकनीक का उपयोग गया है, जिससे नए और घिस — दोनों ही अवस्थाओं में टायर की सड़क पर पकड़ मजबूत बनी रहती है।
आरामदायी अनुभव: मिशलिन प्रिमसी 5 को आरामदायी ड्राइविंग अनुव देने के उद्देश्य से विकसित किया गया है। कंपनी दा दावा है कि इस श्रेणा के अन्य टायरों की तुलना में इससे यात्रा के दौरान 9 प्रतिशत अधिक आराम मिलता है। इसमें शोर कम करने वाले नए ट्रेड पैटर्न का उपयोग किया गया है, जिससे टायर से उत्पन्न होने वाला शोर कम होता है और वाहन के भीतर शांत वातावरण बना रहता है। टायर की संरचना इस प्रकार तैयार की गई है की लंबी यात्राओं के दौरान भी चालक और यात्रियों को कम थकान महसूस हो।
इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए भी उपयुक्त : मिशलिन प्रिमसी 5 इलेक्ट्रिक और आंतरिक दहन अंजन दोनों प्रकार के वाहनों के लिए उपयुक्त है। कंपनी के अनुसार, इसे आधुनिक भारी वाहनों और उनके उच्च टॉर्क को ध्यान में रखकर विकसित किया गया है। इससे टायर का टिकाऊपन और प्रदर्शन बेहतर बना रहता है तथा शोर भी कम होता है। मिशलिन प्रिमसी 4 एसटी की तुलना में इसकी ऊर्जा दक्षता 6.5 प्रतिशत अधिक होने का गावा किया गया है। इससे पेट्रोल और डीजल वाहनों में इंधन की खपत कम हो सकती है, जबकि इलेक्ट्रिक वाहनों की सिंगल-चार्ज रेंज में भी सुधार हो सकता है।
मिशलिन प्रिमसी 5 को ‘टायर ऑफ द ईयर 2025’ पुरस्कार से सन्मानित किया गया है। यह सम्मान ‘टायर टेक्नोलॉजी इंटरनेशनल अवॉर्ड्स फॉर इनोवेशन एंड एक्सीलेंस 2025’ समारोह में प्रदान किया गया।
अगस्त 2026 से मिशलिन प्रिमसी 5 देशभर के मिशलिन टायर्स एंड सर्विसेज केंद्रो पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। ग्राहक इसे मिशलिन 800 से अधिक अधिकृत विक्रेताओं से भी खरीद सकेंगे।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal