हरिद्वार। हरिद्वार में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसे में चंडीगढ़ से आए चार नाबालिग कांवड़ यात्रियों की गंगनहर में डूबने से मौत हो गई। हादसा ज्वालापुर क्षेत्र में जटवाड़ा पुल के पास हुआ। मृतक सभी किशोर 16 से 17 वर्ष की उम्र के थे।पुलिस के अनुसार, चंडीगढ़ से करीब 17 कांवड़ यात्रियों का एक दल हरिद्वार गंगाजल लेने पहुंचा था। जल भरने के बाद सभी वापस लौट रहे थे। इसी दौरान ज्वालापुर स्थित जटवाड़ा पुल के पास दल के कुछ लोग गंगनहर में स्नान करने के लिए रुक गए।गहरे गड्ढे में फंसकर डूबे किशोरबताया जा रहा है कि पहाड़ों में लगातार हो रही बारिश के कारण गंगनहर में बड़ी मात्रा में सिल्ट (गाद) जमा हो रही थी। सुरक्षा के लिहाज से गंगनहर का प्रवाह बंद किया गया था, लेकिन नहर के अंदर कई स्थानों पर गहरे गड्ढों में पानी भरा हुआ था।स्नान के दौरान चारों किशोर अचानक ऐसे ही एक गहरे गड्ढे में चले गए और डूब गए। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।मृतकों की पहचानहादसे में जान गंवाने वाले किशोरों की पहचान इस प्रकार हुई—शिवांशु (16 वर्ष), पुत्र पवन सिंहनीतेश, पुत्र राजेशभरत, पुत्र हरीश (सेक्टर-16, चंडीगढ़ निवासी)रोहित, पुत्र भवानी प्रजापति (सेक्टर-26/30, चंडीगढ़ निवासी)पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे निर्धारित स्थानों पर ही स्नान करें और तेज बहाव वाले क्षेत्रों में जाने से बचें।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal