लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों और पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद की भूमिका को लेकर चल रही चर्चाओं पर स्थिति साफ की है। उन्होंने कहा कि यूपी विधानसभा चुनाव के उम्मीदवारों का अंतिम निर्णय उनके स्तर से ही किया जा रहा है। अब तक दो दर्जन से अधिक सीटों पर प्रत्याशियों को अंतिम रूप दिया जा चुका है।उम्मीदवार चयन का अधिकार मेरे पास: मायावतीमायावती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए लखनऊ स्थित बसपा प्रदेश कार्यालय में कई राज्य स्तरीय बैठकें की जा चुकी हैं। इन बैठकों में प्रदेश और मंडल स्तर के पदाधिकारियों को चुनावी तैयारियों और उम्मीदवार चयन को लेकर दिशा-निर्देश दिए गए हैं।उन्होंने बताया कि प्रत्याशियों के इंटरव्यू और अन्य प्रक्रियाओं के बाद अब तक 20 से ज्यादा उम्मीदवारों के नाम तय किए जा चुके हैं। बाकी सीटों पर भी फैसला उनके स्तर से ही लिया जाएगा।आकाश आनंद को लेकर फैलाई जा रही अफवाहों पर नाराजगीबसपा सुप्रीमो ने आकाश आनंद को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं को गलत बताया। उन्होंने कहा कि कुछ लोग भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहे हैं, जबकि इसमें कोई सच्चाई नहीं है।उन्होंने स्पष्ट किया कि विधानसभा और लोकसभा चुनावों में उम्मीदवारों को अंतिम रूप देने का अधिकार उनके पास ही रहता है।आकाश आनंद निभा रहे हैं जिम्मेदारीमायावती ने कहा कि पिछले करीब एक साल से आकाश आनंद को देशभर में संगठन की समीक्षा बैठकों और जनसभाओं के लिए भेजा जा रहा है। हाल में हुए विधानसभा चुनावों में भी उन्होंने पार्टी के निर्देश पर चुनावी सभाएं कीं।उन्होंने कहा कि आकाश आनंद अपनी जिम्मेदारियों को पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभा रहे हैं।उम्मीदवारों की घोषणा करना पार्टी की सामान्य प्रक्रियामायावती ने कहा कि यूपी की कुछ विधानसभा सीटों पर आकाश आनंद द्वारा जनसभाओं के माध्यम से उम्मीदवारों की घोषणा करना पार्टी की सामान्य चुनावी प्रक्रिया का हिस्सा है। इसका उनके राजनीतिक कद या उम्मीदवार चयन की प्रक्रिया से कोई संबंध नहीं है।उन्होंने बसपा कार्यकर्ताओं से सोशल मीडिया पर चल रही भ्रामक चर्चाओं से सावधान रहने की अपील की और कहा कि पार्टी को ऐसे तत्वों से सतर्क रहना चाहिए जो गलत सूचनाएं फैलाने का काम कर रहे हैं।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal