Wednesday , July 8 2026

केक कटिंग से मेगा सेल तक, फीनिक्स पलासियो ने छठी सालगिरह को बनाया खास

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। फीनिक्स पलासियो ने अपनी छठी सालगिरह का जश्न मनाया गया। पांच दिनों तक चले इस विशेष आयोजन में बच्चों, युवाओं और परिवारों ने विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों, जैज़ की लाइव परफॉर्मेंस समेत आकर्षक शॉपिंग ऑफर्स का भरपूर आनंद लिया।

पिछले छह सालों में फीनिक्स पलासियो ने लखनऊ के सबसे पसंदीदा शॉपिंग और लाइफस्टाइल डेस्टिनेशन्स में अपनी खास पहचान बनाई है। देश और दुनिया के कई बड़े ब्रांड्स, शानदार फूड ऑप्शन्स और परिवारों के लिए आयोजित होने वाले विशेष आयोजनों की वजह से यह हर उम्र के लोगों की पसंदीदा जगह बन चुका है। अपनी छठी सालगिरह के अवसर पर मॉल ने अपने ग्राहकों के साथ इस खूबसूरत सफर का जश्न मनाया।

समारोह के दौरान बच्चों और परिवारों के लिए कई रोचक डीआईवाई एक्टिविटीज आयोजित की गईं। इनमें फेवरेट कैरेक्टर पेंटिंग, बीडैज़लिंग आर्ट, पाइप क्लीनर बुके मेकिंग, विंटेज मैग्नेट क्राफ्टिंग, डूडल स्टेशन, फेस पेंटिंग, फैमिली थंबप्रिंट पेंटिंग, अम्ब्रेला पेंटिंग, जापानी किनुसाइगा आर्ट, स्टेन्ड ग्लास पेंटिंग सहित कई आकर्षक गतिविधियां शामिल रहीं। इन गतिविधियों में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया।

ग्रैंड केक कटिंग के साथ समारोह की शुरुआत हुई। पूरे आयोजन के दौरान लाइव परफॉर्मेंस, म्यूजिक, मनोरंजन, फोटो खिंचवाने के आकर्षक अवसर और डीआईवाई कॉर्नर लोगों के आकर्षण का केंद्र बने रहे। पांच दिनों तक फीनिक्स पलासियो का माहौल उत्सवमय बना रहा और बड़ी संख्या में लोगों ने अपने परिवार और दोस्तों के साथ यादगार पल बिताए।

शॉपिंग के शौकीनों ने भी इस अवसर का भरपूर लाभ उठाया। समारोह के दौरान सभी ब्रांड्स पर एंड ऑफ सीजन सेल के विशेष ऑफर्स उपलब्ध रहे। वहीं 10 से 12 जुलाई तक सभी ब्रांड्स पर फ्लैट 50% की छूट ने ग्राहकों को आकर्षित किया और बड़ी संख्या में लोगों ने खरीदारी की।

इस अवसर पर फीनिक्स मिल्स लिमिटेड के रिटेल डायरेक्टर (नॉर्थ) संजीव सरीन ने कहा, “फीनिक्स पलासियो की छठी सालगिरह हमारे लिए सिर्फ एक उपलब्धि नहीं, बल्कि हमारे ग्राहकों के साथ बने विश्वास और रिश्ते का उत्सव है। पिछले छह वर्षों में लखनऊवासियों ने हमें जो प्यार दिया है, उसी ने फीनिक्स पलासियो को शहर की पसंदीदा शॉपिंग और लाइफस्टाइल डेस्टिनेशन बनाया है। हमें खुशी है कि इस विशेष आयोजन में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया और इस जश्न को यादगार बनाया। हम आगे भी अपने ग्राहकों के लिए ऐसे ही नए और शानदार अनुभव लेकर आते रहेंगे।”