लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बैंक ऑफ बड़ौदा, लखनऊ अंचल द्वारा गोमतीनगर स्थित अंचल कार्यालय में विशेष योग शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में लखनऊ अंचल कार्यालय, लखनऊ मेट्रो क्षेत्र, लखनऊ जिला क्षेत्र तथा लखनऊ की विभिन्न शाखाओं के स्टाफ सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
योग शिविर के अंतर्गत, प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया गया तथा योग के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ने वाले सकारात्मक प्रभावों की जानकारी दी गई।

इस अवसर पर बैंक ऑफ बड़ौदा, लखनऊ अंचल के उप-महाप्रबंधक सचिन वर्मा, लखनऊ मेट्रो क्षेत्र के उप-महाप्रबंधक एवं क्षेत्रीय प्रमुख आदित्य कुमार कन्नौजिया सहित अन्य वरिष्ठ कार्यपालकगण भी उपस्थित रहे।
बैंक ऑफ बड़ौदा अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य, कल्याण एवं समग्र विकास के प्रति सदैव प्रतिबद्ध रहा है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित यह कार्यक्रम इसी प्रतिबद्धता का एक महत्वपूर्ण उदाहरण है।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal