गोंडा (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को देवीपाटन मण्डल में लोक निर्माण विभाग एवं उ0प्र0 राज्य सेतु निगम लि0 के निर्माण कार्यों तथा नये कार्यों की कार्ययोजना के सम्बन्ध में जनप्रतिनिधियों एवं विभागीय उच्चाधिकारियों के साथ बैठक की थी। बैठक में जनपद के समस्त जनपदीय अधिकारी, प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग-उ0प्र0 शासन, प्रमुख अभियन्ता(विकास) एवं विभागाध्यक्ष लोक निर्माण विभाग, प्रबन्ध निदेशक उ0प्र0 राज्य सेतु निगम लि0 एवं लोक निर्माण विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक के उपरान्त प्रबन्ध निदेशक, उ0प्र0 राज्य सेतु निगम लि0 ने बहराइच के सेतु निगम की परियोजनाओं का निरीक्षण किया गया। जनपद बहराइच में बाईपास परियोजना के निर्माणाधीन रेल उपरिगामी सेतु को निर्धारित अवधि में पूर्ण गुणवत्ता एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित कराते हुये समयबद्ध रूप से पूर्ण कराने हेतु कार्यस्थल पर अधिकारियों को निर्देशित किया गया। इसके अतिरिक्त जनपद बहराइच में नव निर्मित रेल उपरिगामी सेतु सम्पार सं0-40ए, को आम जनमानस के लिये 17 जून को यातायात हेतु खोले गये सेतु का भी प्रबन्ध निदेशक ने निरीक्षण किया। जिसमें अवशेष फिनिशिंग कार्य को तत्काल पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिये गये।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal