Saturday , August 8 2026

कार्यकर्ताओं से संवाद और आगामी रणनीति पर चर्चा करेंगी अनुप्रिया पटेल

सुलतानपुर (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। अपना दल (एस) के तत्वावधान में 15 जून को प्रातः 11:00 बजे पंडित रामनरेश त्रिपाठी सभागार में जिला स्तरीय कार्यकर्ता समागम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल होंगी। वे कार्यकर्ताओं को संगठन की नीतियों, आगामी रणनीतियों तथा जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन प्रदान करेंगी।

समागम में सुलतानपुर सहित आसपास के जिलों से बड़ी संख्या में पार्टी के राष्ट्रीय प्रदेश व क्षेत्रीय पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थकों के शामिल होने की संभावना है। कार्यक्रम का उद्देश्य संगठनात्मक मजबूती, कार्यकर्ताओं के साथ संवाद एवं आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा करना है।