नई दिल्ली (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। भारत में अपने विशेष माहौल और अलग अनुभवों के लिए पहचाना जाने वाला विंडमिल्स क्राफ्टवर्क्स (जहाँ संगीत, विदेशी व्यंजन, क्राफ्ट बीयर और बेहतरीन डिज़ाइन का खूबसूरत मेल देखने को मिलता है) इस मई कुछ खास लेकर आ रहा है। टोटल एन्वायर्नमेंट म्यूजिक फाउंडेशन के तहत चार बार ग्रैमी के लिए नॉमिनेट हो चुके जैज कलाकार स्टैनली जॉर्डन, बहुमुखी और दमदार ड्रमर केनवुड डेनार्ड के साथ लाइव परफॉर्म करेंगे। यह लाइव परफॉर्मेंस 15 मई, 2026 को विंडमिल्स क्राफ्टवर्क्स, हैदराबाद में होगी। इसके बाद 16 और 17 मई, 2026 को विंडमिल्स क्राफ्टवर्क्स, बेंगलुरु में आयोजित की जाएगी।
संगीत प्रेमियों के लिए ये शामें खास होने वाली हैं, जहाँ गहरे सुर, सहज इम्प्रोवाइजेशन और दो शानदार कलाकारों के बीच बेहतरीन तालमेल देखने को मिलेगा। जो कंटेम्परेरी जैज को एक जीवंत अनुभव के रूप में पेश करेगा, साथ ही ऐसा माहौल बनाएगा, जहाँ लोग आराम से बैठकर संगीत का पूरा आनंद ले सकें।
स्टैनली जॉर्डन ने अपनी अनोखी दो-हाथों से बजाने वाली ‘टच टेक्नीक’ के जरिए मॉडर्न जैज को एक नया रूप दिया है। इस खास तकनीक में वे एक साथ धुन, ताल और हार्मनी बजाते हैं। जिससे उन्होंने जैज की भाषा को ही बदल दिया है और दुनियाभर में अपनी अलग पहचान बनाई है। उनकी संगीत यात्रा में डिजी गिलेस्पी और क्विंसी जोन्स जैसे बड़े कलाकारों के साथ काम करना शामिल है, जिससे उनकी मजबूत विरासत बनी है। उनके साथ शो में केनवुड डेनार्ड भी होंगे, जो अपने मल्टी-इंस्ट्रूमेंटल लाइव परफॉर्मेंस के लिए जाने जाते हैं और इस शो में ड्रम्स और कीबोर्ड पर बेहतरीन परफॉर्मेंस देंगे।
एक साथ परफॉर्म करते हुए स्टैनली और केनवुड अपनी बारीक रचनाओं और मौके पर होने वाले इम्प्रोवाइजेशन का बेहतरीन मेल पेश करेंगे। यह परफॉर्मेंस ऐसे दो कलाकारों को सामने लाएगी, जो एक-दूसरे और अपने संगीत के साथ सच्चा जुड़ाव रखते हैं। स्टैनली अपनी मधुर धुनों और हार्मनी के साथ और केनवुड अपनी दमदार रिदम और ग्रूव के साथ, जैज को एक ऐसा रूप देंगे, जो परंपरा से आगे बढ़ते हुए भी उसकी असल पहचान को बनाए रखेगा।
विंडमिल्स क्राफ्टवर्क्स के फाउंडर कमल सागर ने कहा, “विंडमिल्स क्राफ्टवर्क्स में हमारा उद्देश्य हमेशा से ही संगीत को उसके वास्तविक और बेहतरीन रूप में पेश करना रहा है। स्टैनली जॉर्डन और केनवुड डेनार्ड जैसे कलाकारों के जरिए यह सोच और भी मजबूत होती है। स्टैनली ने न सिर्फ अपने इंस्ट्रूमेंट में महारत हासिल की है, बल्कि उसकी भाषा को भी नया रूप दिया है, वहीं केनवुड अपनी गहरी समझ और रिदम के जरिए इस अनुभव को और खास बनाते हैं। ऐसे कलाकारों की मेजबानी करना और उनके संगीत को सच्चे श्रोताओं तक पहुँचाना हमारे लिए गर्व का विषय है।”
उन्होंने कहा, “हमारे लिए यह ऐसा माहौल बनाने की बात है, जहाँ कलाकार खुलकर अपना हुनर दिखा सकें और लोग संगीत को दिल से महसूस कर सकें।”
स्टैनली जॉर्डन ने कहा, “भारत में हमेशा से ही विविध प्रकार की धुनों और संगीत क्षेत्र में बेहतरीन कला का गढ़ रहा है। संगीत का यह पूरा माहौल तेजी से बदल रहा है। लोग संगीत को कैसे सुनते हैं, कलाकारों से कैसे जुड़ते हैं और संगीत कैसे लोगों को एक साथ जोड़ता है, इसमें लगातार बदलाव आ रहा है। आज के समय में जैज जैसे जॉनर को लेकर यह धारणा बन गई है कि लोग इसे कम सुनते हैं, लेकिन असल में ऐसी जगहों की कमी है, जहाँ लोग इसे सही तरह से समझ और महसूस कर सकें। यह देखकर गर्व होता है कि विंडमिल्स क्राफ्टवर्क्स अब भी इस संगीत को वही सम्मान दे रहा है, जिसका यह हकदार है। केनवुड के साथ परफॉर्म करना हमेशा ही खास होता है और उम्मीद है दर्शक हमारी परफॉर्मेंस से खुद को जुड़ा हुआ पाएँगे।”
विंडमिल्स क्राफ्टवर्क्स अपनी म्यूजिक-फर्स्ट सोच और बेहतरीन साउंड क्वालिटी के साथ ऐसे अनुभव तैयार करता है, जहाँ दिखावे से ज्यादा संगीत की गहराई, बारीकी और उसे सही तरीके से सुनने पर ध्यान दिया जाता है। स्टैनली जॉर्डन और केनवुड डेनार्ड जैसे कलाकारों के साथ यह शो दर्शकों को एक ऐसा करीब और आत्मीय अनुभव देने का वादा करता है, जो आज की तेज रफ्तार दुनिया में कम ही देखने को मिलता है।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal