बरेली (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की हाईस्कूल परीक्षा 2026 के घोषित परिणामों में राजकीय हाई स्कूल बढ़ेपुरा, नवाबगंज ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शत-प्रतिशत सफलता हासिल की है। विद्यालय के सभी 45 छात्र-छात्राएं परीक्षा में उत्तीर्ण हुए, जिससे विद्यालय परिसर में खुशी और उत्साह का माहौल है।
विद्यालय की छात्रा कुमारी इशरत जहां, पुत्री मो. एहसान एवं नुसैना खातून, ने 80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं द्वितीय स्थान पर मो. फिरानीश (79.16%) और तृतीय स्थान पर रचना (78.16%) रहीं।
विद्यालय की प्रधानाचार्य अर्चना राजपूत ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि ग्रामीण परिवेश में सीमित संसाधनों के बावजूद छात्र-छात्राएं यदि सही मार्गदर्शन और मेहनत करें, तो उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की लगन, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग को दिया।इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। प्रधानाचार्य अर्चना राजपूत सहित शिक्षिकाएं नीलम रस्तोगी, दीपाली मिश्रा, पूजा एवं भावना ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal