एकता कपूर के लोकप्रिय टीवी शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ को लेकर चल रही बंद होने की अटकलों पर विराम लग गया है। निर्माताओं ने स्पष्ट किया है कि शो को बंद करने की कोई योजना नहीं है। तुलसी के किरदार में स्मृति ईरानी की वापसी को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है और शो लगातार टीआरपी की शीर्ष सूची में बना हुआ है।निर्माताओं ने बयान जारी कर कहा कि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा था कि शो को बंद कर उसके स्थान पर स्पिन-ऑफ क्योंकि रिश्तों के भी रूप बदलते हैं लाया जा रहा है, जो पूरी तरह निराधार है। उन्होंने साफ किया कि ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ की कोई अंतिम तारीख तय नहीं की गई है और यह शो जारी रहेगा।शो बंद न होने की खबर से फैंस में खुशी की लहर है। दर्शक तुलसी और मिहिर की जोड़ी को फिर से स्क्रीन पर देखने को लेकर उत्साहित हैं। कई यूजर्स ने सोशल मीडिया पर निर्माताओं का आभार जताया है।गाैरतलब है कि यह शो स्टार प्लस पर रोजाना रात 10:30 बजे प्रसारित होता है।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal