नासिक : धार्मिक अनुष्ठान और तंत्र-मंत्र के नाम पर महिलाओं को जाल में फंसाकर यौन शोषण करने के आरोप में स्वयंभू बाबा अशोक खरात के खिलाफ अब तीसरा मामला दर्ज किया गया है। यह मामला सरकारवाड़ा पुलिस स्टेशन में दर्ज हुआ है और इससे पहले भी उसके खिलाफ दो अन्य महिलाओं ने शिकायतें दर्ज कराई हैं।विश्वास और धर्म के नाम पर फंसायाशिकायत में पीड़ित महिला ने बताया कि वह अपने वैवाहिक जीवन की परेशानियों के चलते समाधान की तलाश में अशोक खरात के पास गई थी। वहीं, खरात ने उसे अपने तंत्र-मंत्र और धार्मिक अनुष्ठान के चककर में फंसाकर बार-बार यौन शोषण किया।पीड़ित महिला के अनुसार, अशोक खरात ने उसे विश्वास दिलाया कि वह “पिछले जन्म की अप्सरा” है और उसका तलाक होना विधि का विधान है। इस भरोसे और डर के सहारे उसने महिला को अपने जाल में फंसा लिया और बार-बार यौन शोषण किया।लगातार तीसरी शिकायतपुलिस सूत्रों के अनुसार, यह तीसरा मामला है जिसमें अशोक खरात के खिलाफ यौन शोषण और धोखाधड़ी के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। पहले भी दो महिलाओं ने इसी तरह की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है और पीड़ित महिलाओं की सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।पुलिस की कार्रवाईसरकारवाड़ा पुलिस ने शिकायत दर्ज कर अशोक खरात की तलाश शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी फरार है और उसे गिरफ्तार करने के लिए विशेष टीमों को लगाया गया है। पुलिस ने कहा कि महिलाओं को अशोक खरात और उसके गिरोह से बचाने के लिए सतर्कता बढ़ाई जाएगी, और सभी संभावित पीड़ितों से संपर्क करने की भी कोशिश की जा रही है।चेतावनीपुलिस ने आम जनता से भी अपील की है कि किसी भी व्यक्ति के धार्मिक या तांत्रिक दावों में आकर अपनी सुरक्षा खतरे में न डालें। किसी भी तरह की अनैतिक या शोषण की गतिविधि के मामले में तुरंत पुलिस से संपर्क करें।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal