Sunday , September 27 2026

प्रखर भारतीय राजनीतिज्ञ और समाजशास्त्री थे पं. दीनदयाल उपाध्याय : चन्द्रभानु पासवान

अयोध्या (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र के मण्डल मिल्कीपुर अंतर्गत ऊँ सत्यनाम कोटवा धाम स्थित रामनरेश रामरती शिक्षण संस्थान, इनायतनगर में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान 2026 के द्वितीय दिवस का समापन सफलतापूर्वक हुआ। कार्यक्रम में जिला मंत्री सर्वजीत सिंह एवं मंडल अध्यक्ष श्याम नारायन पाठक की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस अवसर पर मिल्कीपुर विधायक चन्द्रभानु पासवान ने उपस्थित कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करते हुए संगठन की विचारधारा, इतिहास एवं विकास के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय एक प्रखर भारतीय राजनीतिज्ञ, अर्थशास्त्री और समाजशास्त्री थे, जिन्होंने भारतीय जनसंघ के प्रमुख नेता के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

उन्होंने ‘एकात्म मानववाद’ के सिद्धांत पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह दर्शन पूंजीवाद और साम्यवाद के विकल्प के रूप में आत्मनिर्भरता तथा समाज के अंतिम व्यक्ति के कल्याण पर आधारित है। वक्ताओं ने भी इस विचारधारा को विस्तार से समझाते हुए इसे जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और संगठन को मजबूत बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।