Tuesday , September 29 2026

प्रधानमंत्री मोदी ने विश्व जल दिवस पर जल संरक्षण के प्रति दोहराई अपनी प्रतिबद्धता

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विश्व जल दिवस के अवसर पर रविवार को सभी से पानी की हर बूंद के संरक्षण और इस बहुमूल्य संसाधन का जिम्मेदारी पूर्वक उपयोग करने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराने का आह्वान किया।प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा, “जल हमारा जीवन निर्वाह करता है और हमारे ग्रह के भविष्य को आकार देता है। विश्व जल दिवस पर, आइए हम पानी की हर बूंद को बचाने और उसका जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराएं। आज का दिन उन लोगों की सराहना करने का भी दिन है जो सतत विकास प्रथाओं में संलग्न हैं जागरूकता को बढ़ावा देते हैं और संरक्षण की संस्कृति को पोषित करते हैं।”