नई दिल्ली : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को यहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। प्रधानमंत्री कार्यालय ने दोनों नेताओं की मुलाकात की तस्वीर सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर साझा कर यह जानकारी दी।मुख्यमंत्री ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि आज प्रधानमंत्री का मूल्यवान मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व और दिल्ली के प्रति विशेष स्नेह से हमें हमेशा नई ऊर्जा और प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि मुलाकात के दौरान दिल्ली के समग्र विकास, बुनियादी ढांचे की मजबूती और जन-आकांक्षाओं की पूर्ति के संकल्प पर विस्तृत चर्चा हुई।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के कुशल मार्गदर्शन और सतत् सहयोग से हम अपनी दिल्ली को प्रगति, समृद्धि और सुशासन की नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने सतत् प्रेरणा और अपना बहुमूल्य समय देने के लिए प्रधानमंत्री का हृदय से आभार व्यक्त किया।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal