Friday , March 20 2026

लखनऊ में नशेड़ी मौसा ही निकला दरिंदा : पहले भांजी से किया रेप, हत्या कर गोमती किनारे फेंका नग्न शव, मौसी की वजह से पकड़ा गया

लखनऊ (मड़ियांव): राजधानी लखनऊ में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक रूह कंपाने वाली घटना सामने आई है, जिसने मानवता को झकझोर कर रख दिया है। मड़ियांव इलाके में एक कलयुगी मौसा ने अपने ही 17 वर्षीय नाबालिग भांजी के साथ न केवल जघन्य अपराध किया, बल्कि राज खोलने के डर से उसकी हत्या कर शव को गोमती नदी के किनारे फेंक दिया। आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने के लिए अपहरण की झूठी कहानी भी रची, लेकिन सीसीटीवी फुटेज और पुलिस की सख्ती के आगे उसका झूठ पकड़ा गया।दवा दिलाने के बहाने ले गया और फिर रची अपहरण की साजिशमृतका लड़की अपनी मौसी और मौसा कुलदीप के साथ मड़ियांव के धैला पुल के पास एक कॉलोनी में रहती थी। उसकी मां का लगभग नौ साल पहले निधन हो चुका था। बुधवार रात करीब 8 बजे आरोपी कुलदीप ने अपनी पत्नी से कहा कि वह दवा लेने जा रहा है और अपनी भांजी को साथ ले गया। कुछ देर बाद उसने अपने साले (लड़की का भाई) को फोन कर बताया कि उसकी बहन का अपहरण कर लिया गया है और वह उनका पीछा कर रहा है।शराब के नशे में मिला आरोपी, मौके पर मिले भांजी के कपड़े और सामानसूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे तो देखा कि कुलदीप शराब के नशे में धुत होकर जमीन पर पड़ा था। आसपास तलाशी लेने पर भांजी के कपड़े और अन्य सामान बिखरे हुए मिले, जिससे अनहोनी का अंदेशा हुआ। तुरंत ही परिजनों ने पुलिस को सूचित किया। डीसीपी उत्तरी के अनुसार, शुरुआती जांच में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर घेराबंदी शुरू की।सीसीटीवी ने खोल दी पोल: आरोपी का झूठ का पर्दाफाशपुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो आरोपी की कहानी झूठी साबित हुई। फुटेज में कुलदीप अपनी भांजी के साथ पीपा पुल की ओर जाते हुए दिखा, जबकि उसने जिस लोकेशन का जिक्र किया था, वह पूरी तरह से अलग थी। सख्ती से पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार किया और खुलासा किया कि उसने खुद ही इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया था।हत्या की स्थल पर मिली शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजारगुरुवार सुबह गोमती नदी के किनारे लड़की का शव नग्न अवस्था में बरामद हुआ। घटनास्थल की स्थिति देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि हत्या से पहले उसके साथ दुष्कर्म किया गया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी कुलदीप मूल रूप से गुजरात का रहने वाला है, और वह पेंटिंग का काम करता है। उसकी मुलाकात सोशल मीडिया के जरिए लड़की की मौसी से हुई थी, जिसके बाद वह यहाँ रहने लगा था।पुलिस ने शुरू की जांचफिलहाल, पुलिस रेप और हत्या के मामलों में धाराओं में जांच कर रही है। इस जघन्य अपराध ने पूरे शहर को हिलाकर रख दिया है, और स्थानीय प्रशासन भी इस घटना के मद्देनजर सतर्क है। आगे की कार्रवाई जारी है।