Varanasi : वाराणसी में भारतीय जनता युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष रजत जयसवाल की तहरीर पर कोतवाली थाना में गंगा नदी के बीच में नाव पर चिकन बिरयानी खाने वाले मामले में प्राथमिकी दर्ज हुई है। चिकन बिरयानी खाने और उसका अवशेष गंगा में फेंकने का भी आरोप है।भारतीय जनता युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष रजत जायसवाल ने मंगलवार को पत्रकारों को बताया कि सोमवार की शाम गंगा नदी के बीच में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नाव पर रोजा इफ्तार पार्टी किया। नाव पर लोगों ने नमाज पढ़ी और खजूर और फल से अपना रोजा तोड़ दिया।इस जगह पर ही चिकन बिरयानी परोसी गई और बाद बचे अवशेष को गंगा में फेंक दिया गया। जिससे हिन्दू धर्म के लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हो गई है। इस संबंध में उन्हें मिली वीडियो को उन्होंने कोतवाली में साक्ष्य के रूप में दिया है। अब उनकी मांग है कि इस तरह के धार्मिक भावनाओं को भड़काने वाले कार्यों को करने वाले लोगों की गिरफ्तारी हो।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal