नई दिल्ली/दुबई : पश्चिम एशिया में लगातर बढ़ रहे युद्ध के बीच संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने मंगलवार को संक्षिप्त रूप से बंद अपना हवाई क्षेत्र को फिर से खोल दिया है। दुबई एयरपोर्ट पर लागू प्रतिबंध को हटा लिेेेए गए हैं। इसे फिर संचालन के लिए खोल दिया गया है।सरकारी समाचार एजेंसी ‘डब्ल्यूएएम’ ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के हवाले से दी गई जानकारी में बताया कि यह प्रतिबंध हालांकि जल्द ही हटा लिया गया है। अधिकारियों ने कहा कि ‘‘हालात स्थिर’’ हो गए जिसके कारण उड़ानें फिर से शुरू हो गईं हैंं।उल्लेखनीय है कि संयुक्त अरब अमीरात की सेना ईरान की ओर से दागे जा रहे ड्रोन और मिसाइल से निपटने का प्रयास कर रही है , इन्हीं प्रयासों के दौरान मंगलवार तड़के दुबई में विस्फोटों की आवाजें सुनाई दीं, जिसके बाद हवाई क्षेत्र को संक्षिप्त रूप से बंद किया गया था, यह प्रतिबंध जल्द ही हटा लिया गया है।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal