नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस. जयशंकर 15-16 मार्च को बेल्जियम के ब्रसेल्स की आधिकारिक यात्रा करेंगे। इस यात्रा के दौरान वे विदेश मामलों की परिषद की बैठक में ईयू के 27 सदस्य देशों के विदेश मंत्रियों के साथ बातचीत करेंगे।इस यात्रा के दौरान विदेशमंत्री यूरोपीय संघ के नेतृत्व के साथ-साथ बेल्जियम और ईयू के अन्य सदस्य देशों के अपने समकक्षों के साथ भी बैठकें करेंगे।विदेश मंत्रालय के अनुसार, 16वें ऐतिहासिक भारत-ईयू शिखर सम्मेलन के तुरंत बाद हो रही विदेशमंत्री की यह यात्रा, यूरोपीय संघ के साथ भारत की रणनीतिक साझेदारी को और अधिक गहरा करने की उम्मीद है।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal