लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। भारतीय स्टेट बैंक लखनऊ अंचल द्वारा अटल बिहारी बाजपेयी कन्वेंशन सेंटर में पेंशनर्स मीट का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि लखनऊ मंडल के महाप्रबंधक अनिल कुमार, संगठन अध्यक्ष दिनेश चंद्रा, महामंत्री अतुल स्वरूप, अंचल अध्यक्ष जीएस भंडारी, अंचल सचिव संजीव अग्रवाल के साथ मंडल विकास अधिकारी धीरेंद्र माहे, अंचल के उपमहाप्रबंधक धीरज कुमार एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का प्रारंभ गणेश वंदना से हुआ। जिसके पश्चात धीरज कुमार (उप महाप्रबंधक) ने सभी अतिथियों को शाल ओढ़ाकर उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि सभी रिटायर्ड साथी आवश्यकता पड़ने पर मुझसे संपर्क कर सकते हैं। महाप्रबंधक अनिल कुमार ने कहा कि स्टेट बैंक के विकास में हमारे पूर्व अधिकारियों एवं कर्मचारियों की अहम भूमिका है। मंडल प्रबंधन पेंशनर्स की समस्याओं के त्वरित निवारण हेतु सदैव तत्पर है।

अतुल स्वरूप (मंडल महामंत्री) ने मांग की कि सभी आर.बी.ओ. सेंटर पर बैंक डिस्पेंसरी तथा डॉक्टर की व्यवस्था की जानी चाहिए। उन्होंने पेंशनर से अपील की कि बैंक द्वारा दी जा रही योजनाओं का लाभ उठाएं विशेष कर स्वास्थ्य बीमा योजना पॉलिसी “बी” में अपना पंजीकरण अवश्य कराये। धीरेंद्र माहे (मंडल विकास अधिकारी) ने आश्वस्त किया कि बैंक अपने पेंशनर्स के हितों की रक्षा हेतु कृत संकल्प है। संजीव अग्रवाल (आंचलिक सचिव) ने सभी आगंतुकों का धन्यवाद किया।

दूसरे सत्र में पेंशनर्स की आमसभा में महामंत्री ने संगठन द्वारा विगत 1 वर्ष में किए गए कार्यों का विवरण दिया तथा वर्ष 2024 – 25 हेतु बैलेंस शीट के अनुमोदन का प्रस्ताव किया। जिसे सदस्यों द्वारा ध्वनिमत से पारित किया गया। अध्यक्ष दिनेश चंद्र ने पेंशनर्स का आभार व्यक्त करते हुए कहाकि जो पेंशनर्स अभी संगठन से नहीं जुड़े है, वह शीघ्र सदस्यता ग्रहण करें जिससे उनकी समस्याओं का निराकरण कराया जा सके।
अनिल तिवारी (मीडिया प्रभारी) ने बताया इस अवसर पर 75 वर्ष से अधिक आयु वाले पेंशनर्स को माला, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal