Wednesday , February 25 2026

एजी हिमाचल और हरियाणा टीम चैम्पियनशिप के फाइनल में

प्रयागराज : एजी हिमाचल प्रदेश और एजी हरियाणा ने उत्तर क्षेत्रीय भारतीय लेखा एवं लेखा परीक्षा बैडमिंटन प्रतियोगिता में टीम स्पर्धा के फाइनल में जगह बना ली है।अमिताभ बच्चन स्पोर्ट्स कांप्लेक्स (मेयोहाल) में मंगलवार से शुरू हुई प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल में एजी हिमाचल ने उत्तराखंड को 3-2 से हराया। एकल मुकाबले में कार्तिक जिंदल ने विक्रांत चावत को 21-8, 21-11 से, संदीप ने विजय धोतिया (हिमाचल) को 21-10, 21-12 से दातुल चौहान (हिमाचल) ने अभिषेक अग्रवाल (उत्तराखंड) को 21-16, 21-15 से हराया। युगल में कार्तिक जिंदल और दातुल चौहान ने अभिषेक अग्रवाल व रोहित पटवारी को 21-18, 21-16 से एवं उत्तराखंड के विक्रांत चावत व संदीप की जोड़ी ने विजय धोतिया व उदय रंजन को 21-14, 21-14 से हराया।दूसरे सेमी फाइनल में एजी हरियाणा ने दिल्ली को 3-0 से पराजित किया। एकल में सुमित शर्मा ने हिमांशु शर्मा को 21-12, 21-12 से, रवि ने विजय शर्मा को 21-7, 21-9 से और युगल में रवि व तुषार की जोड़ी ने हिमांशु शर्मा व तुषार शर्मा की जोड़ी को 21-19, 21-19 से पराजित किया। क्वार्टर फाइनल में एजी उत्तराखंड ने एजी यूपी को 3-2 से हराया।एकल में यूपी के ऋषि पल्लब राय ने उत्तरांखड के विक्रांत चावत को 21-16, 21-15, यूपी के अंकित पटेल ने संदीप को 21-13, 21-16 से, अभिषेक अग्रवाल (उत्तराखंड) ने अजय यादव (यूपी) को 24-22, 21-8 से, युगल में उत्तराखंड के विक्रांत चावत व संदीप ने यूपी के ऋषि पल्लब राय व अजय यादव की जोड़ी को 21-17, 21-19 से और अभिषेक अग्रवाल व रोहित रतवारी (उत्तराखंड) ने अंकित पटेल व विकल्प तिवारी (यूपी) को 21-7, 21-15 से हराया।द्वितीय क्वार्टर फाइनल में हरियाणा ने पंजाब 3-2 से हराया। एकल में सुमित शर्मा (हरियाणा) ने गौरव देशवाल (पंजाब) को 21-17, 21-16, रवि (हरियाणा) ने रविजोत सिंह (पंजाब) को 21-15, 21-10 से, साहिल कटारिया (पंजाब) ने गुरबख्श (हरियाणा) 21-9, 21-10 से, युगल में गौरव देशवाल व सतिंदर मलिक (पंजाब) ने रवि व तुषार भेराचिया (हरियाणा) को 21-16, 21-10 से हराया। सुमित शर्मा व आनंद तिवारी (हरियाणा) ने साहिल कटलारिया व रविजोत सिंह (पंजाब) को 21-17, 18-21, 21-18 से हराया।तीसरे क्वार्टर फाइनल में दिल्ली ने जम्मू कश्मीर को 3-0 से हराया। एकल में राजीव शर्मा ने दिनेश को 21-18, 21-15 से हिमांशु शर्मा ने राम जय शर्मा 21-10, 21-14 से और युगल में हिमांशु शर्मा व तुषार शर्मा की जोड़ी ने राम जय शर्मा व अजीत तोमर की जोड़ी को 21-15, 21-14 से हराया।इससे पूर्व मुख्य अतिथि अर्जुन अवार्डी व ओलम्पियन अभिन्न श्याम गुप्ता ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। आयोजन समिति के अध्यक्ष व वरिष्ठ उप महालेखाकार-प्रशासन शैलेश कुमार अग्रवाल एवं महालेखाकार डॉ सुरेंद्र कुमार ने मुख्य अतिथि अर्जुन अवॉर्डी व ओलम्पियन अभिन्न श्याम गुप्ता को शॉल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया तथा अभिन्न श्याम गुप्ता के पिता व एजीयूपी के सेवानिवृत राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी श्याम बाबू गुप्ता को स्मृति चिन्ह प्रदान किया। कल्याण सहायक अस्कारी अब्बास एवं शादाब रजा ने कार्यक्रम का संचालन किया। इस मौके पर प्रयागराज स्थित भारतीय लेखा एवं लेखा विभाग के समास्त वर्गाधिकारी अभिषेक कुमार, राजेंद्र प्रसाद, विजय सिंह पंवार, लोकेश चौधरी, प्रतियोगिता के समन्वयक कल्याण अधिकारी लोकेश नाथ त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।