Monday , February 23 2026

ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत, एशिया में भी तेजी का रुख

नई दिल्ली : ग्लोबल मार्केट से आज पॉजिटिव संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ बंद होने में सफल रहे थे। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज गिरावट के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान खरीदारी का माहौल बना हुआ था। वहीं एशियाई बाजार भी आज मजबूती के साथ कारोबार करते हुए नजर आ रहे हैं।अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान उत्साह का माहौल बना रहा, जिसके कारण वॉल स्ट्रीट के सूचकांक मजबूती के साथ बंद हुए। एस एंड पी 500 इंडेक्स 0.69 प्रतिशत की तेजी के साथ 6,909.51 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह नैस्डेक ने 194.92 अंक यानी 0.86 प्रतिशत की बढ़त के साथ 22,877.65 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। वहीं डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल 324.89 अंक यानी 0.65 प्रतिशत टूट कर 49,301.08 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है।यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान तेजी बनी रही। एफटीएसई इंडेक्स 0.56 प्रतिशत उछल कर 10,686.89 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने 116.71 अंक यानी 1.37 प्रतिशत की मजबूती के साथ 8,515.49 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 217.12 अंक यानी 0.86 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,260.69 अंक के स्तर पर बंद हुआ।एशिया में भी आज उत्साह का माहौल बना हुआ है। एशिया के नौ बाजार में से सात के सूचकांक मजबूती के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं। जापान और चीन के स्टॉक एक्सचेंज में छुट्टी होने की वजह से निक्केई इंडेक्स और शंघाई कंपोजिट इंडेक्स में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है। गिफ्ट निफ्टी 205 अंक यानी 0.80 प्रतिशत की तेजी के साथ 25,771 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह स्ट्रेट्स टाइम इंडेक्स 0.26 प्रतिशत उछल कर 5,030.54 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है।हैंग सेंग इंडेक्स में आज जोरदार तेजी नजर आ रही है। फिलहाल यह सूचकांक 612.65 अंक यानी 2.32 प्रतिशत की छलांग लगा कर 27,026 अंक के स्तर पर आ गया है। इसी तरह सेट कंपोजिट इंडेक्स 1.58 प्रतिशत की मजबूती के साथ 1,503.03 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। इसके अलावा जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 105.97 अंक यानी 1.28 प्रतिशत की बढ़त के साथ 8,377.74 अंक के स्तर पर, ताइवान वेटेड इंडेक्स 403.22 अंक यानी 1.20 प्रतिशत की मजबूती के साथ 34,008.93 अंक के स्तर पर और कोस्पी इंडेक्स 0.51 प्रतिशत उछल कर 5,838.11 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।