आईएसएल 2025-26 के लिए पंजाब एफसी ने 27 सदस्यीय टीम घोषित की

चंडीगढ़ : पंजाब एफसी ने इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2025-26 सीजन के लिए अपनी 27 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। यह क्लब का भारत की शीर्ष फुटबॉल लीग में तीसरा सीजन होगा। ‘शेर’ अपना अभियान 21 फरवरी को जमशेदपुर में जमशेदपुर एफसी के खिलाफ शुरू करेंगे, जबकि पहला घरेलू मुकाबला 9 मार्च को नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी के खिलाफ खेला जाएगा।मुख्य कोच पानायोटिस डिलम्पेरिस ने युवा और अनुभव के संतुलन वाली टीम का चयन किया है। उन्होंने पिछले आईएसएल सत्र, डूरंड कप और एआईएफएफ सुपर कप में खेलने वाली कोर टीम को बरकरार रखा है। विदेशी खिलाड़ियों में दानी रामिरेज़, समीर जेल्जकोविच, न्सुंगुसी जूनियर एफिओंग, बेडे अमराची ओसुजी और पाब्लो रेनान डॉस सैंटोस शामिल हैं।क्लब की अकादमी से सात खिलाड़ियों को टीम में जगह दी गई है।मोहम्मद सुहैल एफ, प्रमवीर सिंह, मैंगलेंथांग किपगेन, विशाल यादव और सिंगमयुम शामी पहले ही सीनियर टीम में पदार्पण कर चुके हैं, जबकि आयुष देशवाल और थौंगाम्बा सिंह उशाम इस सीजन टीम से जुड़ेंगे।इंडियन सुपर लीग 2025-26 के लिए पंजाब एफसी स्क्वाड:गोलकीपर: अर्शदीप सिंह, मुहीत शब्बीर, आयुष देशवाल।डिफेंडर: बिजॉय वर्गीस, मुहम्मद उवैस मोयिक्कल, प्रमवीर सिंह, खैमिंथांग लहुंगडिम, पाब्लो रेनन डॉस सैंटोस, लिकमाबम राकेश मेतेई, नोंग्माइकापम सुरेश मेतेई, लियोन ऑगस्टाइन, थोंगम्बा सिंह उशाम।मिडफील्डर: दानी रामिरेज़, समीर ज़ेल्जकोविक, विनीत राय, प्रिंसटन रेबेलो, रिकी जॉन शाबोंग, मैंगलेंथांग किपगेन, नारवी निखिल जयंता प्रभु, सिंगमयुम शमी।फॉरवर्ड: न्सुंगुसी जूनियर एफिओंग, बेडे अमराची ओसुजी, निंथोइंगानबा मीतेई खुमानथेम, मुहम्मद सुहैल एफ, बिकाश सिंह सगोलसेम, विशाल यादव, रणजीत सिंह पांड्रे।मुख्य कोच: पानागिओटिस दिलमपरिस।सहायक कोच: कोंस्टैन्टिनोस कटारससभारतीय सहायक कोच: शंकरलाल चक्रवर्तीस्ट्रेंथ और कंडीशनिंग कोच: पापाइआन्नौ इयोनिसगोलकीपिंग कोच: विनय सिंहटीम डॉक्टर: डॉ. सिदक ढिल्लोंफिजियोथेरेपिस्ट: दिशार्थ जैनटीम मैनेजर: कौस्तुव कश्यपटीम मालिशिया: गोनेश दलुई।—————