नई दिल्ली : हफ्ते के अंतिम कारोबारी दिन शुक्रवार को शेयर बाजार लाल निशान पर खुला। वैश्विक बाजार में बिकवाली और आरबीआई की मौद्रिक नीति के नतीजे से पहले सतर्कता के माहौल के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट का सिलसिला जारी है।बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 212.16 अंक यानी 0.25 फीसदी की गिरावट के साथ 83,101.77 के स्तर पर ट्रेंड कर रहा है। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 82.25 अंक यानी 0.32 फीसदी टूटकर 25,560.55 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।सेंसेक्स की 30 में से 16 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में खुले और बाकी की सभी 14 कंपनियों के शेयर लाल निशान में खुले। इसी तरह निफ्टी की 50 कंपनियों में 17 कंपनियों के शेयर हरे निशान में खुले और बाकी की सभी 33 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ लाल निशान में खुले।उल्लेखनीय है कि शेयर बाजार का बेंचमार्क सूचकांक बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 503 अंक यानी 0.60 फीसदी गिरकर 83,313 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 113 अंक यानी 0.52 फीसदी फिसलकर 25,642 पर बंद हुआ था।—————
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal