नोएडा : नोएडा के थाना फेस 3 पुलिस ने बीती रात को एक सूचना के आधार पर चार गांजा तस्करों को गिरफ्तार करने इनके पास से 30 किलो 686 ग्राम अवैध कीमती गांजा बरामद किया है। बरामद गांजा की कीमत करीब 11 लाख रुपए है।पुलिस उपायुक्त जोन द्वितीय शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि थाना फेस-3 पुलिस ने बीती रात को सरवन पुत्र मिनी चौधरी उम्र 24 वर्ष, लव कुमार पुत्र विजयपाल उम्र 26 वर्ष, नीतीश कुमार पुत्र बधाई शाह उम्र 22 वर्ष और राज नारायण कुमार उर्फ छोटू पुत्र सीताराम शाह उम्र 20 वर्ष को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इनके पास से पुलिस ने 30 किलो 686 ग्राम कमती गांजा बरामद किया है। बरामद गांजा की कीमत करीब 11 लाख रुपए हैं। उन्होंने बताया ये लोग ओडिशा से गांजा ला करके एनसीआर में बेचते हैं।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal