लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। स्मृति उपवन में चल रहे हिंदुस्तान हस्तशिल्प महोत्सव की सांस्कृतिक संध्या की शुरुआत बतौर मुख्य अतिथि मौजूद पार्षद कल्पना वर्मा, आयोजक अरुण प्रताप सिंह, गुंजन वर्मा, रनवीर सिंह एवं हेमू चौरसिया ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

नवी अकैडमी के म्यूजिक और डांस के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने अपनी मनमोहक एवं अनेक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से दर्शकों का हृदय जीता। शिल्पा सिंह, प्रदीप कुमार सिंह एवं सैयद मोहम्मद सुहेल ने बताया कि बच्चों में आत्मविश्वास अभिव्यक्त कौशल, व्यक्तित्व विकास सुदृढ़ होता हैं। ब्रज भजे भजन… पर जयश्री, मीठी यादव, विहाना राय, संगवी सिंह, आराध्या पांडेय ने नृत्य कर समां बांधा। झांसी की रानी गाने पर डांस की प्रस्तुति वेदिका राय ने दी। वहीं शनाया सिंह, आराध्या पांडेय की जुगलबंदी ने चार चांद लगाए।

मॉडल नीलांशी अस्थाना, निहारिका, अंजलि, नंदनी, भावना, रोली सिंह चौहान, रुचि गौरी, अर्चना, सरिता रावत ने मॉडलिंग कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। इसके बाद ग्रुप डांस चक चक… पर स्वाति रावत, अनिका प्रधान, अक्षित सिंह, नैना वर्मा, पार्थ चौहान, रागिनी कुमारी ने धमाकेदार प्रस्तुति से सभी का मन मोहा। विहाना राय, जयश्री, आराध्या पांडेय, मीठी यादव ने कथक की प्रस्तुति दी।

स्वर धारा म्यूजिक एंड डांस अकादमी के द्वारा फ्यूजन नृत्य वेदांशी, समृद्धि, जयश्री, अनुश्री, अविका ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के अंत में सूचना विभाग से लोक गायिका दीपिका मिश्रा ने जगदम्बा घर मे दिआना बार आई हो…, हिंदुस्तान महोत्सव घुमाओ राजाजी…, पटना से बैदा बोलाई दा…. की सुंदर प्रस्तुति दी। इस दौरान महोत्सव समिति के मोनालिसा, रोली जयसवाल व मनोज सिंह चौहान, रोली सिंह ,विवेक उपस्थित रहे। मंच का संचालन प्रदीप शुक्ला सहसंचालन विजय ने किया।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal