Wednesday , September 9 2026

धमाकेदार प्रस्तुतियों से सजा लक्ष्मणपुर अवध महोत्सव

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। लक्ष्मणपुर अवध महोत्सव 2025 में रविवार को सांस्कृतिक मंच से कवि सम्मेलन, मुशायरा, कव्वाली, नृत्य, गायन की प्रस्तुतियां कलाकारों द्वारा दी गई। आंचल समाजोत्थान सेवा समिति द्वारा आरती शुक्ला के नेतृत्व में गणेश वंदना, रघुवर झूम रहे जैसे गीतों पर इलाक्षी, अर्जित अवया सक्सेना और सिद्धि ने अपनी प्रस्तुतियों से सबका मन मोह लिया। 

ध्वनि फाउंडेशन की रिचा तिवारी के निर्देशन में हर्षजोत गांनवी, आरोही ने राम आएंगे तथा राजस्थानी लोकगीत पर अपनी जबरदस्त परफॉर्मेंस दी। प्रगति इवेंट द्वारा सभी कलाकारों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। संस्था के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया।