Saturday , October 24 2026

अनुराग साहू आईवीएफ युवा इकाई के प्रदेश महामंत्री, प्रियंक गुप्ता बने महानगर अध्यक्ष

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। सेवा परिसर सीतापुर रोड स्थित आईवीएफ प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष एवं उत्तर विधानसभा विधायक डॉ. नीरज बोरा की उपस्थिति में प्रदेश युवा ईकाई की बैठक हुई। जिसमें प्रदेश महामंत्री अजय गुप्ता, प्रदेश युवा अध्यक्ष अमित वार्ष्णेय ने प्रदेश युवा ईकाई के पदाधिकारी मनोनीत किए।

जिसमें अनुराग साहू को इंटरनेशनल वैश्य फेडरेशन युवा इकाई का प्रदेश महामंत्री तथा प्रियंक गुप्ता को युवा लखनऊ महानगर अध्यक्ष नियुक्त किया। 

विधायक डॉ नीरज बोरा ने कहा कि अनुराग साहू को वैश्य समाज संगठित करने के साथ के समाज सेवा क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों के प्रति समर्पण, निष्ठा भाव को देखते हुए यह दायित्व सौंपा गया है। वही प्रियंक गुप्ता को गड़बड़झाला व्यापार मंडल अध्यक्ष होने के साथ ही व्यापारी समाज, वैश्य समाज के प्रति निष्ठा भाव से कार्य करते हैं। इसलिए इन्हें लखनऊ महानगर युवा अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया।

प्रदेश युवा अध्यक्ष अमित वैष्णव ने कहा कि प्रदेश कार्यकारणी गठन के तहत कार्यवाहक अध्यक्ष अरुण रत्न को संभल जिला, समर्थ गुप्ता को उरई (जालौन) जिला, प्रदेश महामंत्री अनुराग साहू लखनऊ, प्रियंक गुप्ता को लखनऊ महानगर अध्यक्ष, अभिषेक गुप्त बहराइच, क्षेत्रीय अध्यक्ष पद पर हर्षित खत्री मिर्जापुर, काशी क्षेत्र, सुमित अग्रवाल, मेरठ पश्चिम क्षेत्र, सुरेश कान्हा, बांदा बुंदेलखंड क्षेत्र, शिवम जायसवाल, बहराइच अवध क्षेत्र, सौरभ गुप्ता, सिद्धार्थनगर गोरखपुर क्षेत्र, क्षेत्रीय महामंत्री पद बुंदेलखंड भरत कुरेल, जालौन, शिवम गुप्ता इटावा को मनोनीत किया गया है।