Tuesday , March 3 2026

इंटरनेशनल ट्रेड फेयर में AKTU भी ले रहा है हिस्सा

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय के इन्नोवेशन हब ने दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित 44वें इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर में प्रतिभाग किया है। यह ट्रेड फेयर 14 नवंबर से 27 नवंबर तक भारत मंडपम प्रगति मैदान में चलेगा। इन्नोवेशन हब की ओर से 30 वर्ग मीटर के क्षेत्र में स्टॉल स्थापित किया गया है। जिसमें रोटेसन के आधार पर कुल 35 स्टार्टअप को 15 दिनों तक अपनी उत्पाद और सेवाएं प्रस्तुत करने का मौका मिलेगा।

इस ट्रेड फेयर में देश-विदेश से, न केवल उद्योगपति शामिल होंगे बल्कि निवेशक भी हिस्सा लेंगे। इन 15 दिनों में स्टार्टअप्स को अपने प्रोडक्ट और सेवाओं को उनके सामने प्रस्तुत करने का बेहतर अवसर मिलेगा। कुलपति प्रोफेसर जेपी पांडे के निर्देशन में विश्वविद्यालय के इन्नोवेशन हब की टीम इस फेयर में शामिल हो रही है।