Wednesday , September 17 2025

मधुसूदन दादू अखिल भारतीय अध्यक्ष, ओम प्रकाश गुप्ता बने लघु उद्योग भारती के महामंत्री

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। लघु उद्योग भारती अखिल भारतीय कार्यसमिति एवं कार्यकारणी की बैठक 13 से 15 सितंबर तक समालखा हरियाणा में आयोजित की गयी। राष्ट्रीय अधिवेशन में डा. कृष्ण गोपाल (सह सरकार्यवाह राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, पालक अधिकारी एवं प्रकाश संगठन मंत्री) की उपस्थिति में वर्ष 2025-27 के लिये मधुसूदन दादू (नोएडा) को अखिल भारतीय अध्यक्ष, ओम प्रकाश गुप्ता (दिल्ली) को अखिल भारतीय महामंत्री नामित किया गया। मधुसूदन दादू पूर्व में अध्यक्ष उप्र व अखिल भारतीय उपाध्यक्ष के पद पर भी रहें हैं। 

वहीं राकेश गर्ग को राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री, जनक भाटिया को राष्ट्रीय सहकोषध्यक्ष और दीपक अग्रवाल को राष्ट्रीय सचिव बनाए गए हैं। राष्ट्रीय कार्यकारणी में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खटर, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, हरियाणा के प्रभारी सतीश पूनिया, लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम ओझा, हरियाणा के उद्योग मंत्री नरवर सिंह, लघु उद्योग भारती उत्तर प्रदेश की उपाध्यक्ष रीता मित्तल भी मौजूद रहे। 

डा. कृष्ण गोपाल ने बताया कि सूक्ष्म एवं लघु उद्योग तभी प्रगति कर सकते हैं जब सरकार की योजनाओं की पूरी जानकारी उद्यमियों तक पहुंचे। योजनाओं की सही जानकारी व उनका लाभ मिलने से ही उद्योग वर्ग सशक्त होगा।