लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। भारत के 79 वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जियो हॉटस्टार ने ‘ऑपरेशन तिरंगा’ लॉन्च किया है, जो देश की आज़ादी की भावना को सम्मान देने की एक खास कोशिश है। “तिरंगा एक, कहानियां अनेक” के तहत, इस प्लेटफॉर्म ने देशभक्ति से जुड़ी खास कहानियों को चुना है, जो भारतीय तिरंगे में समाए अलग-अलग रंग, भावनाएं और आदर्श को दिखाती हैं। इस 15 अगस्त को पूरे दिन के लिए जियो हॉटस्टार की पूरी कंटेंट लाइब्रेरी फ्री में देखने को मिलेगी। इससे देश के हर कोने में एक समावेशी और सबके लिए सुलभ ब्रांड बनाने का इसका प्रयास साफ दिखाई देता है।
जियो हॉटस्टार अपनी कहानियों को देश को सम्मान देने में बदल रहा है, जहां दर्शकों का स्वागत भारत के रंगों और भावना से भरे स्प्लैश स्क्रीन से किया जाएगा। नया डिज़ाइन ऐसा माहौल बनाएगा, जिसमें भारत के साहस और चरित्र को सलाम करने वाली चुनिंदा कहानियों का खास संग्रह होगा। साहस, बलिदान और राष्ट्रीय पहचान की कहानियों के साथ इसकी शुरुआत होती। तिरंगे के रंगों से प्रेरणा लेते हुए इस लाइन-अप में केसरिया, सफ़ेद और हरे रंग से जुड़ी कुछ ख़ास फ़िल्मों की सौगात होगी। इसमें केसरिया रंग बहादुरी और गुप्त वीरता की कहानियों से जोड़ा गया है, जिसमें टेक ऑफ, मद्रास कैफ़े और आईबी 71 जैसी फिल्में है।
इस पेशकश की शुरुआत बहुप्रतीक्षित जासूसी थ्रिलर सलाकार से होगी, जो बहादुरी, बलिदान और राष्ट्रीय पहचान की गहराईयों को दिखाने वाली कहानियों का माहौल तय करेगी। सफ़ेद रंग को त्याग और हिम्मत की भावनाओं से भरी कहानियों के रूप में दिखाया जाएगा, जैसे नीरजा, मंगल पांडे: द राइजिंग और चंद्रशेखर जैसी फिल्में। हरा रंग हमारी सांस्कृतिक विरासत और गर्व से जुड़ी कहानियों में नजर आएगा जैसे सरज़मीन, केसरी 2 और एयरलिफ्ट फिल्में आदि। ये सभी कहानियां मिलकर देश को एक भावपूर्ण और खास सम्मान देती हैं। ये सब 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर फ्री में देखने के लिए उपलब्ध होंगी।
इस अभियान के बारे में बात करते हुए, मिनाक्षी अचन (हेड – ब्रांड और क्रिएटिव, जियोस्टार) ने बताया कि, “जियो हॉटस्टार हमेशा से कहानी कहने के ज़रिए अनगिनत संभावनाओं को पेश करता है। जहां दर्शकों को यह आज़ादी मिलती है कि वे क्या देखना चाहते हैं, कब देखना चाहते हैं और कैसे उससे जुड़ते हैं। ‘ऑपरेशन तिरंगा’ उसी सोच का विस्तार है। यह एक ऐसा अभियान है जो स्वतंत्रता दिवस की भावना का जश्न मनाता है और देखने की सभी रुकावटें हटाकर हर दर्शक को ऐसी कहानियों से परिचित होने का मौका देता है, जो देश के साहस, हिम्मत और पहचान की झलक हैं।”
ऑपरेशन तिरंगा का प्रचार विभिन्न कंज़्यूमर टचपॉईंट्स से किया जाएगा, जिसमें इन-ऐप टेकओवर से प्राईम टाईम टीवी स्पॉट, अत्यधिक विज़िबिलिटी वाले आउटडोर, डिजिटल, सोशल मीडिया और ब्रांड्स के साथ गठबंधन शामिल हैं। इस अभियान के लिए भारत के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के साथ साझेदारी की जाएगी। ताकि मनोरंजन, शिक्षा और राष्ट्रीय गर्व के साथ झंडा फहराने के आचरण के बारे में जागरुकता बढ़ाई जा सके।
ऑपरेशन तिरंगा के साथ जियो हॉटस्टार असीमित संभावनाएं पेश कर रहा है तथा हर दर्शक को प्रेरणाप्रद, जानकारीवर्धक और एकजुटता की कहानियाँ देखने की स्वतंत्रता प्रदान कर रहा है। जियो हॉटस्टार ब्लॉकबस्टर ओरिज़नल्स से लेकर विश्व प्रसिद्ध टाईटल्स तक हर तरह के कंटेंट को विभिन्न भाषा, संस्कृति और स्क्रीन्स के माध्यम से समावेशी, उपलब्ध और हर भारतीय के लिए प्रासंगिक बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।