Monday , September 23 2024

अकबरपुर से वाया अशरफपुर लखनऊ तक बस सेवा शुरू

अम्बेडकर नगर (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने आज अकबरपुर से वाया अशरफपुर बरवां, अमसिन, बंदनपुर गोसाईगंज होते हुए लखनऊ के लिए नई बस सेवा शुरू की। जिसका शुभारंभ कटेहरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत अशरफपुर बरवां से भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रदीप सिंह बब्बू ने किया।

प्रदीप सिंह ने इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह को धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के लोगों की वर्षों की यह मांग सरकार ने पूरी की है। इस नई बस सेवा से कटेहरी विधानसभा क्षेत्र, अकबरपुर विधानसभा क्षेत्र और गोसाईंगंज विधानसभा क्षेत्र के लोगों को लाभ मिलेगा।


परिवहन विभाग के अकबरपुर डिपो के अपर क्षेत्रीय प्रबंधक सीबी राम ने बताया कि यह बस सेवा अपने निर्धारित मार्ग से सुबह 6 बजे अकबरपुर से चलकर 11 बजे तक लखनऊ आलमबाग बस स्टेशन पहुँचेगी। वापस 3 बजे लखनऊ से चलकर अवध बस डिपो होते हुए शाम 8.30 बजे तक अकबरपुर पहुँचेगी।

इस अवसर पर भोला सिंह, पूर्व प्रधान सूर्यभान सिंह, शिव कुमार सिंह, प्रेम प्रकाश सिंह, शिव शंकर यादव, रमेश वर्मा, प्रभात सिंह, भारतीय जनता पार्टी कटेहरी मंडल अध्यक्ष अमरजीत मौर्य, संसार सिंह, पंकज पांडे, प्रमोद मिश्रा, अवधेश यादव, सिद्धू प्रधान, अंजनी सिंह, रमेश सिंह, सत्यम मिश्रा, पंकज वर्मा, बृजभूषण वर्मा सहित स्थानीय निवासी उपस्थित थे।