लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। उत्तर प्रदेश राज्य मुख्यालय मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति के शनिवार को हुए चुनाव में हेमंत तिवारी फिर अध्यक्ष निर्वाचित हुए। जबकि भारत सिंह सचिव व आलोक कुमार त्रिपाठी कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए।
अध्यक्ष हेमंत तिवारी को सबसे ज्यादा 395 मत मिले, जबकि दूसरे नंबर पर रहे मनोज मिश्रा को 279 मत मिले। सचिव पद के लिए भारत सिंह को सबसे ज्यादा 192 मत मिले। दूसरे नंबर पर रहे शिव शरण सिंह को 189 मत मिले। कोषाध्यक्ष पद पर आलोक कुमार त्रिपाठी को सबसे ज्यादा मत 257 व दूसरे नंबर पर रहे इंद्रेश रस्तोगी को 174 मत मिले। मालूम हो कि मान्यता प्राप्त समिति के चुनाव में प्रदेश मुख्यालय स्तर पर मान्यता प्राप्त पत्रकार शामिल हैं। हर दूसरे साल समिति का चुनाव कराया जाता है। हेमंत तिवारी पिछले कई वर्षों से अध्यक्ष पद पर लगातार निर्वाचित हो रहे हैं। पिछले चुनाव में सचिव पद पर शिव शरण सिंह जीते थे, पर इस बार वह चुनाव हार गए।

पवनसुत का लिया आशीर्वाद, बधाई देने वालों का लगा तांता
सचिव के पद विजयी घोषित होते ही भारत सिंह को बधाई देने वालों का तांता लग गया। जीत के बाद भारत सिंह अपने समर्थकों संग हजरतगंज स्थित हनुमान मंदिर पहुंचे। उन्होंने पवनसुत के दर्शन पूजन कर आशीर्वाद लिया। जिसके बाद उन्होंने सभी पत्रकारों की बधाई स्वीकार की और आभार व्यक्त किया।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal