लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। सामाजिक कार्यकर्ता, भारतीय जानता पार्टी के नेता अजय त्रिपाठी मुन्ना ने बताया कि शनिवार को एक निजी होटल में समाजसेवियों का सम्मान समारोह एवम् चाय पर चर्चा आयोजित की गई। जिसमें व्यापारी संगठन, उद्यमी संगठन, कर्मचारी यूनियन, किसान यूनियन, ऑटो टेम्पो टैक्सी यूनियन, साप्ताहिक बाज़ार यूनियन के पदाधिकारियों सहित विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाले सामाजिक कार्यकर्ताओं को दुशाला ओढ़ाकर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता नीरज सिंह ने सम्मानित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नीरज सिंह ने कहा कि लखनऊ शहर के सांसद, देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के द्वारा लखनऊ शहर का चौमुखी विकास कराया जा रहा है और हर क्षण हर पल लखनऊ के लोगो की चिंता करते रहते है। मैं भी लखनऊ में मौजूद रहता हूँ लखनऊ जनपद के किसी भी कार्यकर्ता को मेरी जहाँ पर आवश्यकता महसूस हो हम हर तरीक़े से हर दुख सुख में हर कार्यकर्ता के साथ खड़े है। विकास की बात करते हुए नीरज सिंह ने कहाकि लखनऊ शहर में जो भी अधूरे विकास काम है उसे प्राथमिकता के आधार पर कराया जायेगा। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए उन्होंने आयोजकों का आभार व्यक्त किया।


भारतीय उद्योग किसान व्यापार मंडल के राष्ट्रीय प्रभारी हाफ़िज़ जलील अहमद सिद्दीकी, राष्ट्रीय अध्यक्ष रितेश गुप्ता, राजेश अग्रवाल, अमरनाथ मिश्र, राजेश सोनी, अभिषेक खरे अंशु ने बुके, अंगवस्त्र, स्मृति चिह्न देकर स्वागत और सम्मान किया। कार्यक्रम के दौरान सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट काम करने के लिए हाफिज जलील अहमद सिद्दीक़ी, रितेश गुप्ता, अमरनाथ मिश्रा, राजेश सोनी, दिनेश गोश्वामी, देवेंद्र सिंह, विनोद सिंह, राजेंद्र गुप्ता, सुनील गुप्ता, जीपीएस चड्ढा, श्रीकान्त वर्मा, उमेश शुक्ला , विशाल पांडेय, किसान यूनियन के नेता राजू गुप्ता, हलीम भाई, कर्मचारी यूनियन के नेता सतीश पांडेय, एसपी पांडेय, विनोदिनी मिश्रा, ब्राह्मण समाज के नेता शिवशंकर अवस्थी, सीपी अवस्थी, विजय त्रिपाठी, देवेंद्र शुक्ला, धनंजय द्विवेदी, देवेश दीक्षित, शिवराम मिश्रा, ऑटो टेम्पो के नेता पंकज दीक्षित, राज भाई, साप्ताहिक बाज़ार के नेता वसीम भाई, सामाजिक कार्यकर्ता अरुण प्रताप सिंह, गुंजन वर्मा, शालिनी पांडेय, शीलू बाजपेयी, गोपाल श्रीवास्तव, बुद्धेश्वर विकास महासभा के संरक्षक राम शंकर राजपूत, अध्यक्ष राजेश शुक्ला, साईं परिवार के अध्यक्ष संजय मिश्रा, साईं मंदिर इंदिरा नगर के संजय सोनकर, साईं मंदिर कपूरथला के सुनील शुक्ला, साईं मंदिर गोमतीनगर के प्रदीप श्रीवास्तव सहित अन्य समाजसेवियों को सम्मानित किया गया। अंत में कार्यक्रम के आयोजक भारतीय जनता पार्टी नेता अजय त्रिपाठी मुन्ना ने सभी का आभार व्यक्त किया।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal